टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

मां के पार्थिव शरीर के सामने भावुक हुए सीएम योगी, हरिद्वार के चंडी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

MADHVI TANWAR · 21 नवम्बर 2026
मां के पार्थिव शरीर के सामने भावुक हुए सीएम योगी

उत्तराखंड: कहते हैं मां और बेटे का रिश्ता इतना मजबूत होता है कि एक बच्चा चाहे कितना भी बड़ा हो जाए वह अपनी मां के बगैर रह ही नहीं सकता। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया था। सीएम योगी निधन के बाद अपनी मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। आज सीएम की मां के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए चांदी श्मशान घाट ले जाया जा रहा है।

अपने पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी

आज यानी शनिवार को सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार होगा। 91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया था। मां के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंचे और अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मां के पार्थिव शरीर के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी मां को पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इस दुखद घड़ी में परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग भी मौजूद रहे।

#WATCH पंचूर, उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी माँ सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी, जिनका कल निधन हो गया था। https://t.co/MKe6rX9Xe2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026

91 साल की उम्र में हुआ सावित्री देवी का निधन

सावित्री देवी ने शुक्रवार 20 नवंबर को अंतिम सांस ली। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर उस समय आई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें मां के निधन की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने अपने शेष कार्यक्रम रद्द कर उत्तराखंड के लिए प्रस्थान किया।

#WATCH पंचूर, उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी, जिनका कल निधन हो गया। https://t.co/vPCrCNlAYY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026

हरिद्वार के चंडी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार, 21 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जाएगा। सुबह से ही अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिवार के सदस्यों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं में जुटे हैं। सुबह करीब 11:30 बजे अंतिम संस्कार किए जाने का कार्यक्रम है।

#WATCH पंचूर, पौडी गढ़वाल (उत्तराखंड): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए चांदी श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। https://t.co/m4CUxKdDRn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026

पीएम मोदी ने फोन कर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे बात कर संवेदना व्यक्त की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटेंगे योगी

मां के अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक रस्मों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार दोपहर तक उत्तराखंड से लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है। अधिकारियों के मुताबिक, शाम को उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में भी शामिल होना है। सावित्री देवी के निधन से परिवार और पैतृक गांव पंचूर में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: डीके शिवकुमार ने लगाई बेंगलुरु पुलिस को क्लास,'भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस'