'देश में किंगमेकर बनने ..., CM Yogi Adityanath का विपक्ष पर जोरदार तंज, जवाहर लाल नेहरू का किया जिक्र
CM Yogi Adityanath: इन दिनों देश में सियासी भूचाल मचा हुआ है। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष पूरी तरह से आमने-सामने है। वहीं आज विपक्षी पार्टी रामलीला मैदान में महारैली कर रही है। सबसे खास बात है कि इस रैली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक साथ नजर आ रहे है, जिसने एक बहस को जन्म दे दिया है कि क्या दोनों पार्टियां यूपी में साथ उपचुनाव लड़ेंगी।
इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुर में एक जनसभा के दौरान विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। साथ ही उन्होंने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तंज
अपने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "देश में 'किंगमेकर' बनने वालों द्वारा पैदा किए गए मौजूदा हालात और सड़कों पर जिस तरह की राजनीति हो रही है। उसे देखते हुए रामधारी सिंह दिनकर ने कभी लिखा था: 'अंधा चकाचौंध का मारा, क्या जाने इतिहास बेचारा? मुझे हैरानी होती है कि जब हम ऐतिहासिक चौरी-चौरा कांड की बात करते हैं, तो हमें याद रखना चाहिए कि अंग्रेजों ने वहां 172 देशभक्तों को फांसी की सजा सुनाई थी। कांग्रेस पार्टी अक्सर बहुत शोर मचाती है और दावा करती है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के एक बड़े समर्थक थे।
#WATCH | Gorakhpur: UP CM Yogi Adityanath says, "Regarding the current circumstances being created within the country by those who act as 'kingmakers'—and the kind of politics being played out on the streets—Ramdhari Singh Dinkar once wrote: 'Andha chakachaundh ka mara, kya jaane itihas bechara?'... It surprises me that when we speak of the historic Chauri Chaura incident, we must remember that the British sentenced 172 patriots to the gallows there. The Congress party often makes a great fuss, claiming that Pandit Jawaharlal Nehru was a formidable advocate for the nation. But what is the truth? When the historic Chauri Chaura incident took place on February 4, 1922, and the British arrested 172 individuals, farmers, labourers, and traders, sentencing them to death, Pandit Jawaharlal Nehru was nowhere to be found. Who, then, stepped forward to provide legal defense? It was Pandit Madan Mohan Malaviya. And he presented such a compelling case that he succeeded in saving 151 of these revolutionaries, farmers, labourers, traders, and young men, from the gallows..." He adds, "Recall how the railway line at Bhopa Bazar had split the area into two. When we visited here on February 4, 2022, the place was plagued by hours-long traffic jams. There was congestion on both sides, hindering movement and creating total disarray. But it was then, when Kamlesh Paswan raised the question, 'Could a bridge be built here?'—Today, I am pleased that, alongside the Chauri Chaura Martyrs' Memorial, an excellent flyover has been constructed to facilitate local movement; a project that was once merely a vision has now become a reality..."
— ANI (@ANI) November 1, 2026
लेकिन सच क्या है? जब 4 फरवरी 1922 को ऐतिहासिक चौरी-चौरा कांड हुआ और अंग्रेजों ने 172 लोगों किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को गिरफ्तार करके उन्हें फांसी की सजा सुनाई, तब पंडित जवाहरलाल नेहरू कहीं नजर नहीं आए। ऐसे में, कानूनी बचाव के लिए कौन आगे आया? वे थे पंडित मदन मोहन मालवीय। और उन्होंने इतनी मजबूती से पक्ष रखा कि वे इन 151 क्रांतिकारियों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और युवाओं को फांसी के फंदे से बचाने में सफल रहे।"
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले चढ़ा सियासी पारा
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बस कुछ समय ही बच गया है। सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ पूरा विपक्ष एकजुट होकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ भी पूरे फॉर्म में नजर आ रहे है।
इसके अलावा अब कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या कांग्रेस और सपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। क्योंकि रामलीला मैदान में ही रही महारैली में दोनों नेता एक साथ नजर आ रहे है।
यह भी पढ़े - Ramlila Maidan Rally: विपक्ष की महारैली ने बीजेपी की बढ़ाई बैचेनी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं का कूच