इंफ्रास्ट्रक्चर से टेक इनोवेशन तक! CM योगी ने कानपुर नगर को दी 411 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं को दी धार
Kanpur nagar: देश में विकास के लिए यूपी को सबसे बड़ा उदाहण माना जाता है। सड़के, बेहतरीन सुरक्षा, लाजवाब शिक्षा से लेकर रेलवे और कई अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारने में सीएम योगी बीजेपी के सफल नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। लगातार नए प्रोजेक्ट के जरिए सीएम योगी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए अपने कदम बड़ा रही है। इसी के तहत आज सीएम योगी वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर कानपुर पहुंचे।
जहां सीएम योगी ने कानपुर नगर में बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट शुरू किया। सीएम योगी ने 48 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास कर विकास परियोजनाओं को धार देने का काम किया है। साथ ही युवाओं के लिए ग्लोबल टेक रिसर्च और हाई-स्किल्ड रोजगार के रास्ते खोलने के लिए लखनऊ में GCC इनोवेशन समिट 2026 शुरू करने की घोषणा की। सीएम योगी बिठूर में महर्षि वाल्मिकि की तपोस्थली भी जाएंगे।
सीएम योगी ने X पर किया पोस्ट
इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने X पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि, राज्य सरकार के कल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडे को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है। जनसुविधाओं के विस्तार से नागरिकों का जीवन सुगम हो और निवेश एवं नवाचार से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हों यही 'नए उत्तर प्रदेश' के विकास का संकल्प है। आज आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर उनकी तपोभूमि बिठूर में लोकमंगल और जनकल्याण के इसी संकल्प को आगे बढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
कानपुर नगर के बिठूर में बिल्हौर एवं बिठूर विधान सभा क्षेत्रों की ₹411 करोड़ से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। आगे के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए सीएम ने लिखा कि आज विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित करें जाएंगे। सीएम ने एक ओर जनजीवन को बेहतर बनाने वाली विकास परियोजनाएं, तो दूसरी ओर युवाओं का भविष्य संवारने वाले निवेश और नवाचार के अवसर को लेकर लिखा, इसी विकास दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में GCC Innovation Summit 2026 का शुभारंभ भी किया।
युवाओं को मिलेगी अपनी धरती पर वैश्विक पहचान
इस अवसर पर वैश्विक कंपनियों एवं विश्वविद्यालयों के साथ होने वाले MoUs तकनीकी अनुसंधान, नवाचार और उच्च कौशल आधारित रोजगार की नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उत्तर प्रदेश के युवाओं को अपनी ही धरती पर वैश्विक पहचान बनाने का अवसर मिले।
महाकाव्य लिखने वाले महर्षि वाल्मीकि के लिए बोले सीएम?
सीएम ने शुभकामना संदेश में लिखा कि आने वाली पीढ़ियां शिक्षा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाती रहेंगी और मानवता के लिए उनके अनमोल संदेश हमेशा देश के लोगों के लिए रास्ता दिखाते रहेंगे। वाल्मीकि के महान विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व रहते हैं, जो हर युग में देश को पोषित और समृद्ध करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने महाकाव्य रामायण लिखा था।
महर्षि वाल्मीकि को भगवान राम की कहानी, रामायण के सबसे पुराने वर्शन के लेखक के तौर पर जाना जाता है। साहित्य और आध्यात्मिकता में उनके योगदान ने उन्हें एक पसंदीदा हस्ती बना दिया है। उन्हें संस्कृत भाषा के पहले कवि, आदि कवि के तौर पर पूजा जाता है। हिंदू कैलेंडर में वाल्मीकि जयंती अश्विन महीने की पूर्णिमा को पड़ती है।
यह भी पढ़ें: 'हम जो करते हैं वह...', Delhi के व्यापारियों की अपील पर जानिए क्या बोले Mallikarjun Kharge?