टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

CM हेमंत सोरेन की मां का निधन, राहुल गांधी ने व्यक्त की संवेदना

MADHVI TANWAR · 8 अक्टूबर 2026
हेमंत सोरेन की मां का निधन

cm hemant soren mother passes away: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां का देर रात निधन निधन हो गया। उन्हें काफी समय से सांस लेने में तकलीफ थी। 18 सितंबर से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं। सीएम सोरेन की मां के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सीएम सोरेन की मां के निधन पर शोक व्यक्त कर संवेदना व्यक्त की है।

राहुल गांधी ने व्यक्त की संवेदना

जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन की पत्नी और सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया। जिसके बाद अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मोराबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लाया गया। रूपी सोरेन का निधन बुधवार को हुआ था। बुधवार को राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की माता रूपी सोरेन जी के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ हैं।

केटी रामाराव ने भी लिखा शोक संदेश

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) ने भी शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया अकॉउंट X पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा- हेमंत भाई, मेरी हार्दिक संवेदनाएं आपके साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं।

पूर्व सीएम रघुबर दास ने किया X पर पोस्ट कर बताया व्यक्तिगत क्षति

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भी रूपी सोरेन के अचानक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा मुझे श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख और स्तब्धता हुई है। जो 'डिशोम गुरु' (दिवंगत) शिबू सोरेन जी की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की पूजनीय माता थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने दिव्य धाम में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस भीषण आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें। रूपी चाची का देहांत मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने मुझ पर जो मातृ स्नेह बरसाया, उसकी स्मृति मेरे हृदय में सदा जीवित रहेगी; वे मातृत्व प्रेम की साक्षात मूर्ति थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने X पर आधिकारिक पोस्ट में रूपी सोरेन की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और उन्हें संघर्ष, बलिदान और धैर्य का प्रतीक बताया। पार्टी ने कहा कि रूपी सोरेन ने अपने संघर्षों के दौरान दिवंगत जेएमएम नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हमेशा साथ दिया और उनकी मृत्यु को झारखंड और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मां का निधन हेमंत सोरेन, उनके परिवार, पार्टी सदस्यों और झारखंड की जनता के लिए बेहद दर्दनाक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार, हम सभी जेएमएम सैनिकों और पूरे राज्य को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पार्टी ने शोक संतप्त परिवार और जेएमएम कार्यकर्ताओं को इस क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना भी की।

सीएम हेमंत सोरेन ने भी किया एक्स पोस्ट

अपनी मां के निधन के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने भी X पर एक पोस्ट कर अपनी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, बाबा के जाने के बाद, मां ही मेरी सबसे बड़ी सहारा थीं। आज तो वो सहारा भी प्रकृति की गोद में समा गई हैं।

यह भी पढ़े: 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा कह गए नाना पाटेकर, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर