राज्य
जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों पर CM फडणवीस की चिंता, महाराष्ट्र में सूखा प्रतिरोधी फसलों पर जोर
Ajit Kumar Singh · 12 नवम्बर 2026
devendra fadnavis, maharashtra cm
नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का असर खेती और किसानों पर तेजी से पड़ रहा है। बदलते मौसम, अनियमित बारिश और सूखे जैसी परिस्थितियां कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रभावों से निपटने के लिए सूखा सहन करने वाली फसलों के विकास पर जोर दिया।
अनुसंधान और वैज्ञानिक रिसर्च को बढ़ावा देने की जरूरत
उन्होंने कृषि अनुसंधान और वैज्ञानिक रिसर्च को बढ़ावा देने की जरूरत भी बताई, ताकि किसानों को बदलती जलवायु के अनुरूप खेती के बेहतर विकल्प मिल सकें। उनका कहना है कि कृषि क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाने के लिए नई तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ऐसी नई फसल की किस्में विकसित करने पर काम कर रही हैं जिनमें कम पानी लगे और प्रोडक्टिविटी ज़्यादा हो।
क्लाइमेट चेंज और एल नीनो से निपटने के लिए रिसर्च
दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नागपुर में दत्ताजी मेघे मेमोरियल एवं एक एग्रीकल्चर कॉलेज और वेटेरिनरी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने खेती पर क्लाइमेट चेंज और एल नीनो के असर से निपटने के लिए रिसर्च, इनोवेशन और सूखा-रोधी फसल की किस्मों के विकास की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। फडणवीस ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का कृषि क्षेत्र पर सबसे ज़्यादा असर और सबसे गंभीर नतीजे हो रहे हैं। जिससे रिसर्च, इनोवेशन और स्किल्ड ह्यूमन रिसोर्स का विकास ज़रूरी हो गया है।
ये भी पढ़ें-'प्रेस रिलीज से इंस्टाग्राम रील तक के दौर का...' PM मोदी ने सुनाया अपना अनुभव