Chitragupta Puja 2026: आज पूजा के लिए ये मुहूर्त है सबसे खास, जानें सही समय, पूजा विधि, मंत्र और आरती
Chitragupta Puja 2026: चित्रगुप्त पूजा आज यानी 11 नवंबर को भाई दूज के दिन मनाई जा रही है. इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा के साथ कलम-दवात और बही-खातों की आराधना की जाती है. यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और आरती.
आज इस मुहूर्त में करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा
Chitragupta Puja 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज के साथ चित्रगुप्त पूजा भी मनाई जाती है. यह पर्व खासतौर पर कायस्थ समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है. उन्हें यमराज का सहायक और सभी जीवों के कर्मों का हिसाब रखने वाला देवता माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त हर व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं.
आज यानी 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज के साथ चित्रगुप्त पूजा का पर्व भी मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कलम, दवात, कॉपी-किताबों और बही-खातों की पूजा करने की परंपरा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। उनकी पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान और लेखन क्षमता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और आरती।
चित्रगुप्त पूजा का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में भगवान चित्रगुप्त को कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वह यमराज के सहायक हैं और पृथ्वी पर जन्म लेने वाले प्रत्येक जीव के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त पूजा मनाई जाती है। यह पर्व विशेष रूप से कायस्थ समाज के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा के साथ कलम, दवात और बही-खातों की आराधना की जाती है।
कई जगहों पर व्यापारी और कारोबारी इस दिन नए बही-खाते भी शुरू करते हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, ज्ञान और सफलता का आशीर्वाद मिलता है।
चित्रगुप्त पूजा 2026 का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त की पूजा के लिए दोपहर का शुभ मुहूर्त विशेष माना गया है।
पूजा की तारीख: 11 नवंबर 2026, बुधवार
पूजा का शुभ समय: दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक
द्वितीया तिथि प्रारंभ: 10 नवंबर 2026, दोपहर 2:00 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त: 11 नवंबर 2026, दोपहर 3:53 बजे
इस शुभ अवधि में श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
चित्रगुप्त पूजा की विधि
चित्रगुप्त पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई करके पूजा की तैयारी करें।
सबसे पहले एक साफ चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
चौकी पर भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।
भगवान के सामने कलम, दवात, कॉपी, किताबें और बही-खाते रखें।
घी का दीपक जलाकर भगवान चित्रगुप्त का ध्यान करें।
उन्हें हल्दी, रोली, अक्षत और पुष्प अर्पित करें।
भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं।
इसके बाद भगवान चित्रगुप्त के मंत्रों का जाप करें।
अंत में विधि-विधान से आरती करें और परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद वितरित करें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन अपनी कलम और बही-खातों की पूजा करने से बुद्धि, विवेक और कार्यक्षेत्र में उन्नति का आशीर्वाद मिलता है।
भगवान चित्रगुप्त पूजा मंत्र
ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः॥
मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।
लेखनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्॥
चित्रगुप्त भगवान की आरती
ॐ जय चित्रगुप्त हरे, स्वामी जय चित्रगुप्त हरे ।
भक्तजनों के इच्छित, फल को पूर्ण करे॥
विघ्न विनाशक मंगलकर्ता, सन्तन सुखदायी ।
भक्तों के प्रतिपालक, त्रिभुवन यश छायी ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥
रूप चतुर्भुज, श्यामल मूरत, पीताम्बर राजै ।
मातु इरावती, दक्षिणा, वाम अंग साजै ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥
कष्ट निवारक, दुष्ट संहारक, प्रभु अंतर्यामी ।
सृष्टि सम्हारन, जन दु:ख हारन, प्रकट भये स्वामी ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥
कलम, दवात, शंख, पत्रिका, कर में अति सोहै ।
वैजयन्ती वनमाला, त्रिभुवन मन मोहै ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥
विश्व न्याय का कार्य सम्भाला, ब्रम्हा हर्षाये ।
कोटि कोटि देवता तुम्हारे, चरणन में धाये ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥
नृप सुदास अरू भीष्म पितामह, याद तुम्हें कीन्हा ।
वेग, विलम्ब न कीन्हौं, इच्छित फल दीन्हा ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥
दारा, सुत, भगिनी, सब अपने स्वास्थ के कर्ता ।
जाऊँ कहाँ शरण में किसकी, तुम तज मैं भर्ता ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥
बन्धु, पिता तुम स्वामी, शरण गहूँ किसकी ।
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥
जो जन चित्रगुप्त जी की आरती, प्रेम सहित गावैं ।
चौरासी से निश्चित छूटैं, इच्छित फल पावैं ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥
न्यायाधीश बैंकुंठ निवासी, पाप पुण्य लिखते ।
'नानक' शरण तिहारे, आसन दूजी करते ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे, स्वामी जय चित्रगुप्त हरे ।
भक्तजनों के इच्छित, फल को पूर्ण करे ॥
आरती श्री चित्रगुप्त महाराज की
श्री विरंचि कुलभूषण, यमपुर के धामी।
पुण्य पाप के लेखक, चित्रगुप्त स्वामी॥
सीस मुकुट, कानों में कुण्डल अति सोहे।
श्यामवर्ण शशि सा मुख, सबके मन मोहे॥
भाल तिलक से भूषित, लोचन सुविशाला।
शंख सरीखी गरदन, गले में मणिमाला॥
अर्ध शरीर जनेऊ, लंबी भुजा छाजै।
कमल दवात हाथ में, पादुक परा भ्राजे॥
नृप सौदास अनर्थी, था अति बलवाला।
आपकी कृपा द्वारा, सुरपुर पग धारा॥
भक्ति भाव से यह आरती जो कोई गावे।
मनवांछित फल पाकर सद्गति पावे॥"