टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

चिराग पासवान ने युवाओं से किया संवाद, कहा- विकसित भारत के निर्माण...

Toshi Shah · 5 अक्टूबर 2026
Viksit Bharat

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ROLBOL यूथ कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी चिंताओं, समस्याओं और भविष्य से जुड़ी चुनौतियों को खुलकर सामने रख सकें, उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।

पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कही ये बात

रविवार को पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि उनका प्रयास अधिक से अधिक युवाओं से संवाद करने का है, ताकि वे अपनी परेशानियों और भविष्य को लेकर आशंकाओं पर चर्चा कर सकें, उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद के जरिए युवाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

रायपुर में आयोजित ROLBOL यूथ में शामिल हुए चिराग

चिराग पासवान 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ROLBOL यूथ कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन ROLBOL पहल के तहत किया गया था। ROLBOL का पूरा नाम ‘Rest of Life, Best of Life’ है।

सोशल मीडिया पर चिराग ने दी प्रतिक्रिया

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर युवाओं को संबोधित करने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की, उन्होंने कॉन्क्लेव में ‘Change Maker Award’ से सम्मानित किए गए विजेताओं को बधाई दी और ROLBOL कम्युनिटी टीम को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दी।

क्या है ROLBOL

ROLBOL यानी ‘Rest of Life - Best of Life’ खुद को भारत की पहली समर्पित लाइफ मैनेजमेंट कम्युनिटी के रूप में पेश करता है। इसकी स्थापना दर्शन सांखला ने की है। संगठन के मुताबिक, उसका लक्ष्य 24 से अधिक देशों में अपनी कम्युनिटी का विस्तार करना, 30 लाख से ज्यादा सक्रिय सदस्यों का वैश्विक नेटवर्क तैयार करना और लाइफ मैनेजमेंट को केवल एक ट्रेंड के बजाय जीवन जीने के एक तरीके के तौर पर स्थापित करना है।