टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

भारत की बढ़ती ताकत देख China-Pakistan की बढ़ी बेचैनी, दोनों देश मिलकर चलेंगे बड़ा दांव!

Anurag Kumar Tripathi · 12 अक्टूबर 2026
China-Pakistan

China-Pakistan: दुनियाभर में भारत की बढ़ती ताकत चीन-पाकिस्तान जैसे पड़ोसी मुल्क को हजम नहीं हो रही है। एक तरफ कंगाल पाकिस्तान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। शहबाज सरकार लगातार आवाम पर जुल्म कर रही है। हालात यह है कि देश में कभी भी गृह युद्ध छिड़ सकता है।

हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर है। दूसरी तरफ चीन पीठ पीछे लगातार भारत को नुकसान पहुंचाने में लगा रहता है। दोनों देश भारत के खिलाफ नया षड्यंत्र रचने में लगे हुए है। उन्हें यह नहीं पता यह नया हिंदुस्तान है, जो दुश्मन की आंखों में आंख डालकर उन्हें तबाह करने की क्षमता रखता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

China-Pakistan ने भारत के खिलाफ खेला नया दांव

China और Pakistan का याराना किसी से छिपा नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पीछे से चीन पाकिस्तान की लगातार मदद कर रहा था। यह बात भारत भी बखूबी जानता है, यही कारण है कि भारत लगातार चीन की तरह अपनी सैन्य ताकत को अपग्रेड कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक पाक और चीन की सेनाएं उत्तर-पश्चिम चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के कोरला में अक्टूबर के मध्य और अंत में कराकोरम 2026 संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी। इसकी घोषणा चीनी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को की है। इसके साथ ही अभ्यास नौसेना और वायुसेना अभ्यासों से परे दोनों देश सैन्य महयोग का दायरे को बढ़ाएगा।

भारत की ताकत देख पड़ोसी मुल्क के छूटे पसीने

भारत और रूस के बीच एसयू-57 लड़ाकू विमान को लेकर डील हो सकती है। इस डील के बाद पड़ोसी मुल्क की हालत और पतली हो जाएगी। ये पांचवी पीढ़ी का विमान चंद सेकेंड में पाकिस्तान जैसे देश को तबाह करने की क्षमता रखता है।

इसके अलावा गलवान के समय भी इंडिया ने चीन की कमर तोड़ दी थी। भारतीय सेना ने उनके 50 से अधिक सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था, हालांकि चीन ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन कई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

विश्व में भारत का जलवा

रूस से लेकर यूक्रेन तक और ईरान से लेकर सऊदी अरब तक, भारत का जलवा लगातार बरकरार है। इसके अलावा भारत अपनी सैन्य ताकतों को लगातार बढ़ाता जा रहा है।

यही वजह है कि भारत चीन-पाक जैसे देशों के आंख में खटक रहा है। इसके बाद भी पिछले कुछ सालों में भारत ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचकर इतिहास रच दिया है। भारत की बढ़ती ताकत से दुश्मन देशों के पसीने छूट रहे है।

 यह भी पढे़ - रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले का खौफनाक वीडियो वायरल, हूती विद्रोहियों के हमले से Saudi Arabia में मचा हड़कंप