धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने दिखाई लियाम लिविंगस्टोन में दिलचस्पी! SRH को बदले में देगी ये प्लेयर
CSK Want Liam Livingstone: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले लगातार ट्रेड की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में पता चला है कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच ट्रेड डील फाइनल हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हार्दिक पंड्या अगले सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं तो अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद एमआई में जा सकते हैं। वहीं, इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को लेकर भी ट्रेड की चर्चाएं चल रही हैं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी को लेने में दिलचस्पी दिखाई है।
CSK ने दिखाई दिलचस्पी
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, यह बाचतीज फिलहाल पहले चरण तक है और सनराइजर्स हैदराबाद ने इसपर कोई फैसला नहीं लिया है।
🚨 CSK INTERESTED IN LIVINGSTONE. 🚨 - CSK have expressed their interest to get Liam Livingstone in the trade. (Cricbuzz). https://t.co/AJtNyVF46v
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 3, 2026
वहीं, इसके अलावा फ्रेंचाइजी रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन से पहले अन्य कुछ प्लेयर्स में भी दिलचस्पी दिखा रही हैं। आपको बता दें कि, पिछले सीजन मिनी ऑक्शन में एसआरएच ने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। पहले राउंड में यह इंग्लिश हरफनमौला खिलाड़ी अनसोल्ड रहा था।
बदले में मिलेगा ये खिलाड़ी!
फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि चेन्नई सुपर किंग्स लिविंगस्टोन के बदले किस प्लेयर को ऑफ करेगी। हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स लिविंगस्टोन के बदले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को देने के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक इसको लेकर पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
दरअसल, हैदराबाद ने हाल में दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड के जरिए बाएं हाथ के अनुभवी लेफ्ट आर्म पेसर टी नटराजन को लिया था। ऐसे में शायद ही एसआरएच एक और अतिरिक्त तेज गेंदबाज के पास जाए।
17 तारीख होगी अंतिम
सोमवार को बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 से पहले रिटेंशन की डेडलाइन को दो दिन आगे बढ़ा दिया था। पहले ये तारीख 15 नवंबर थी लेकिन इसी दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे मैच भी खेला जाना है और इसके चलते शायद बीसीसीआई ने रिटेंशन लिस्ट को दो दिन आगे बढ़ाया है।
वहीं, 16 दिसंबर 2026 को गोवा में खिलाड़ियों की बोली लगेगी और मेगा ऑक्शन से पहले ये अंतिम छोटी बोली होगी, लेकिन इसमें कई बड़े नाम दिखाई दे सकते हैं। इसमें सीएसके, मुंबई इंडियंस, आरसीबी और केकेआर के बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2027 Trade: KKR-CSK नहीं, प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स से खेलेंगे हार्दिक पंड्या! बदले में MI को मिलेगा यह तेज गेंदबाज