टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

Chawri Bazar Building Collapse: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदार को किया गिरफ्तार

MADHVI TANWAR · 6 नवम्बर 2026
Chawri Bazar Building Collapse

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन चावड़ी बाजार क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने का मामला सामने आया था। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।

पुलिस ने मलबे में दबे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। दिल्ली पुलिस ने इस हादसे में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है।

3 को किया गिरफ्तार

कल चावड़ी बाजार की गली शीश महल में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिर गई थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने फरीदाबाद जिले की तहसील दौज के गांव सिरोही के तीन ठेकेदारों - सिराज, ताजुद्दीन और फुरकान - को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें इस घटना को लेकर उनके खिलाफ दर्ज 105 BNS के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इमारत का नक्शा नहीं हुआ था पास

पुलिस की जांच में जिस इमारत का निर्माण चल रहा था, वह अनधिकृत थी। करीब 50 वर्ग मीटर के भूखंड पर बन रही इस इमारत का नक्शा नगर निगम से पास नहीं कराया गया था। बगैर नक्शा पास कराए ही बिल्डिंग बनाई जा रही थी। एमसीडी अधिकारी के मुताबिक निगम से इस निर्माण की कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। नगर निगम को इस संबंध में कोई शिकायत भी नहीं मिली थी। इमारत का निर्माण करीब 15 दिन पहले रोक दिया गया था। हादसे के समय इमारत की 3 मंजिलें बन चुकी थीं और छत की ढलाई का काम चल रहा था।

 

यह भी पढ़ें: झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर लगने से 7 लोगों की मौत