टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की स्पेशल तैयारी! श्रीलंकाई दिग्गज को बनाया बॉलिंग कोच

Aman sharma · 17 अक्टूबर 2026
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की स्पेशल तैयारी! श्रीलंकाई दिग्गज को बनाया बॉलिंग कोच

Chaminda Vaas: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स अपने कोचिंग स्टाफ में एक के बाद एक बड़े बदलाव कर रहा है। शुरुआत में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हेड कोच बनाया तो फिर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर को सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया।

इन दो बड़े बदलावों के बाद दिल्ली ने अपने बॉलिंग कोच के नाम की भी घोषणा कर दी है। नए सीजन के लिए डीसी ने श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज को इस भूमिका के लिए चुना है और माना जा रहा है कि आईपीएल 2027 में यह डीसी के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

दिल्ली ने पोस्ट किया शेयर

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास के जुड़ने की घोषणा की। डीसी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “वर्ल्ड कप विनर और श्रीलंका के बेस्ट। टाइगर टेरिटरी में आपका स्वागत है, कोच।”

Our new Tiger is also an absolute chiller 😎🫶 https://t.co/bHQH6mrug6

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 17, 2026

इस पोस्ट के डीसी ने चामिंडा वास की कुछ तस्वीरों को भी साझा किया है और एक पोस्ट में पीछे बोर्ड पर बॉलिंग कोच लिखा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डीसी को नए सीजन के लिए अपना नया बॉलिंग कोच मिल चुका है।

मैं टीम बनाने का इंतजार कर रहा हूं- वास

श्रीलंकाई दिग्गज ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने पर खुशी जाहिर की और कहा,

"मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। मेरा इस फ्रेंचाइजी के साथ पुराना नाता है। मैं दादा के साथ टीम बनाने का भी इंतजार कर रहा हूं, इस बार कोच के तौर पर। कोचिंग एक ऐसी चीज है जिसके लिए मैं सच में पैशनेट हूं, और मैं इस बहुत टैलेंटेड टीम के साथ काम शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। मुझे यकीन है कि यह मेरे लिए एक एक्साइटिंग सफर होने वाला है, और मैं टीम की सफलता में अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"

𝑺𝒊𝒈𝒏𝒆𝒅. 𝑺𝒆𝒂𝒍𝒆𝒅. 𝑹𝒆𝒂𝒅𝒚 𝒕𝒐 𝑹𝒐𝒂𝒓. ✍️❤️‍🔥 https://t.co/qEMHY88eBH

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 17, 2026

शानदार रहा था चामिंदा का करियर

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंदा वास को अपने दौर का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता था जिसकी इनस्विंग को समझना काफी मुश्किल था। इस दिग्गज ने 111 टेस्ट की 194 पारियों में उन्होंने 355 विकेट झटके थे। वहीं, 322 वनडे की 320 पारियों में 400 विकेट झटके थे।

आपको बता दें कि, वास ने खेले 56 टी20 मैचों में 64 विकेट झटके थे और आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।

What will pacers get? Freedom, planning and CV’s complete backing 💪🔥 https://t.co/vu8l4p95r4

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 17, 2026

आपको बता दें कि, चामिंदा ने गेंद के अलावा बल्ले से 111 टेस्ट मैचों में 3,089 रन और 322 वनडे मैचों में 2,025 रन भी बनाए। वास, मुनाफ पटेल की जगह लेंगे, जो पिछले दो सीजन से बॉलिंग कोच का पद संभाल रहे थे।

ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार की खुशी हुई आधी, टीम से किया बाहर, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान