टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

DA में बंपर इजाफे की तैयारी? केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकती है राहत

MADHVI TANWAR · 17 सितम्बर 2026
DA HIKE

Good News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आगामी त्योहारी सीजन (दशहरा-दीवाली 2026) से पहले DA को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। महंगाई भत्ते में एक बार फिर बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। अनुमान है कि इस बार DA में 3 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में डीए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार खत्म होने की राह पर है। जानिए पूरी डिटेल?

जुलाई का बढ़ना है डीए

वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% है (जो 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ था)। 8th Pay Commission को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यदि डीए में 3% या 4% की बढ़ोतरी होती है, तो यह बढ़कर 63% या 64% हो जाएगा। सरकार साल में 2 बार डीए बढ़ाती है—पहली जनवरी के लिए और दूसरी जुलाई के लिए। जुलाई 2026 के लिए संभावित डीए बढ़ोतरी पर कैबिनेट की मुहर अक्टूबर (नवरात्रि या दशहरा-दिवाली के आसपास) में लगने की संभावना है।

दीवाली से पहले बढ़ सकता है डीए

8वां वेतन आयोग के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारी 2 चीजों का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पहला 8वें वेतन आयोग दूसरा जुलाई 2026 के लिए महंगाई भत्ता यानी DA में वृद्धि का। लेकिन अब दोनों ही चीजों का इंतजार आखिरकार खत्म होता दिखाई दे रहा है। सरकार ने जनवरी में मंहगाई भत्ता 60 प्रतिशत बढ़ाया था। अब वहीं दूसरा डीए दीवाली से पहले देने पर विचार कर रही है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी 3 साल के लिए BLACKLIST, आखिर क्यों NHAI हुआ सख्त?

पूर्व पर एक नजर

केंद्र सरकार से उम्मीद लगाई जा रही है कि महंगाई भत्ते में सरकार 4 प्रतिशत बढ़ोतरी कर इसे 64 प्रतिशत करेगी। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। सरकार साल में दो बार कर्मचारियों का डीए बढ़ाती है। पहली जनवरी के बाद जुलाई में इसे बढ़ाया जाता हैा। साल 2016 में पहले डीए में सरकार द्वारा कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 60 प्रतिशत किया गया था। ऐसे में अब जुलाई माह का डीए अगर 4 प्रतिशत बढ़ेगा तो इसमें 64 प्रतिशत की वृद्धि होगी। यह 1 जुलाई से लागू होगा।

3 से 4 प्रतिशत बढ़ सकता है डीए

सरकार पहला डीए हाइ अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को साल में 2 बार देती है। पहला जनवरी-जून, दूसरा जुलाई-दिसंबर। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आधार पर इसे औद्योगिक कामगारों के लिए तय किया जाता है। जुलाई के डीए हाइक को लेकर सरकार ने किसी तरह की आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा AICPI-IW के आधार पर महंगाई भत्ते में अनुमानित 3 या 4% बढ़ोतरी हो सकती है।

महंगाई भत्ते में वृद्धि की जताई आशंका

लेबर ब्यूरो के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो बीते जुलाई में औद्योगिक महंगाई का आंकड़ा 1.3 प्रतिशत से बढ़कर 153.2 हुआ। लेकिन महंगाई में वृद्धि होने से खेल पलट गया। जिससे बाद जनवरी के मुकाबले महंगाई भत्ते में और ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका जाहिर की गई।

एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी? INS को टक्कर मारकर अपने ही बुने जाल में फंसा पाकिस्तान

Salary Hike का समझिए पूरा गणित

फिलहाल जुलाई में DA Hike को लेकर अभी सरकार ने बदलाव का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन सरकार ऐलान करती है तो 60 फीसदी से 64 फीसदी होना तय माना जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी आने वाले समय में भारी उछाल लेगी। क्योंकि अगर लेवल-1 कर्मचारी का बेसिक पे 18000 रुपये है तो मिलने वाले डीए 10,800 रुपये से सीधा बढ़कर 64% के हिसाब से 11,520 रुपये हो जाएगा।

कितनी हो सकती है सेलरी हाईक


ठीक ऐसे ही 25,500 रुपये बेसिक-पे वालों का डीए 15,300 रुपये की जगह 16,320 रुपये हो जाएगा. 35,400 रुपये बेसिक पे पर ये 21,240 रुपये से उछलकर 22,656 रुपये और 44,900 रुपये बेसिक पे पर 26,940 रुपये से सीधा 28,736 रुपये होगा।

कितना होगा हाईक

अगर सरकार डीए में बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होना तय है। Fitment Factor द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो नए वेतन तय करने में कैलकुलेशन (वर्तमान मूल वेतन x फिटमेंट फैक्टर = नया मूल वेतन) का प्रयोग किया जाता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट 2.57 लागू होने पर मिनिमम बेसिक सैलरी 7,000 से बढ़कर सीधे 18,000 हु ई थी। ऐसे में अगर 8वें वेतन आयोग लागू होता है और 3.833 किया जाता है तो इसे सीधा 68,940 रुपये या 51,000 रुपये का सैलरी हाइक माना जाएगा।

अगले साल लागू होगा

3 नवंबर 2025 को 8th Pay Commission का गठन किया गया था। जिसे अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया था। यह समय अगले वर्ष मई माह 2927 को खत्म हो जाएगा। आयोग द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार समीक्षा करे अपना फैसला सुनिश्चित करेगी। इसके बाद साफ हो पाएगा कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में कितना इजाफा होगा?


यह भी पढ़ें: Explainer: असम की 'आयरन लेडी' से COBRA यूनिट की 'पहली महिला IG' तक का सफर! जानिए IPS Sanjukta Parashar की पूरी कहानी