राज्य
निशा भगत की मौत की गुत्थी सुलझाएगी CBI, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
Ajit Kumar Singh · 11 नवम्बर 2026
CM Hemant Soren
रांची: झारखंड की आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने के निर्देश दिए हैं। निशा भगत की मौत, जो कथित तौर पर सुसाइड की वजह से हुई थी। जिसे लेकर झारखंड में JMM-कांग्रेस सरकार के खिलाफ बवाल खड़ा कर दिया था। अब इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब निशा भगत प्रकरण की जांच CBI करेगी।
निशा कुमारी भगत की मौत पर CBI जांच कराने के निर्देश
दरअसल, 6 नवंबर को रांची में निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत से पहले सामने आए फेसबुक लाइव वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर जमीन विवाद, प्रताड़ना और पुलिस-प्रशासन की ओर से शिकायतों पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में निशा के पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है।
मौत से जुड़े आरोपों और परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी
इस मामले के संदर्भ में पिठोरिया थाने के प्रभारी को भी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से सात दिनों में रिपोर्ट मांगी है। अब CBI जांच में निशा भगत की मौत से जुड़े आरोपों और परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी। दरअसल, झारखंड में JMM-कांग्रेस सरकार के खिलाफ बवाल खड़ा कर दिया था। क्योंकि BJP और कई आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता ने CBI जांच की मांग की थी।
ये भी पढ़े-सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' पर सियासी घमासान, दिग्विजय सिंह ने BJP पर उठाए सवाल