टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Brent Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल से मची खलबली! त्योहार से पहले बढ़ेंगे पेट्रोल -डीजल के दाम, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 27 अक्टूबर 2026
Brent Crude Oil Price

Brent Crude Oil Price: मिडिल ईस्ट में जारी संकट का असर दिखना शुरू हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने भारत समेत दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। लगातार हो रही बढ़ोतरी से कई तरह के सवाल भी उठना शुरू हो गया है कि क्या दुनियाभर में एक बार फिर एनर्जी संकट गहराने वाला हैं।

भारत की बात करें तो त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। अगर स्थिति ऐसी ही रहती है तो पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी हो सकती है। ताजा अपडेट के बाद कच्चे तेल की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल

बीते कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले ने भी कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ही ईरान को तबाह करने की धमकी दे रही है। दूसरी तरफ से इजरायल ने तो परमाणु हमले तक की चेतावनी दे चुका है। कुल मिलाकर मिडिल ईस्ट के साथ-साथ कई देशों में स्थिति लगातार ही चिंताजनक बनी हुई है।

भारत में महंगा हो जाएगा पेट्रोल और डीजल?

भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। मिडिल ईस्ट में जारी संकट का असर कई देशों में दिखना शुरू हो गया है। इसमे भारत भी शामिल है। त्योहारों को देखते हुए अभी दुकानें खाली हैं। मालूम हो कि भारत में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है।

चीनी की कीमत 70 रूपये तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है, जिसके बाद सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल महंगा होने जा रहा है। अगर ऐसा होता है कि महंगाई में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट को इसकी चिंता पहले ही जाहिर कर चुके है।