टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

Breaking News: दिल्ली के शाहदरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से 2 लोगों की मौत

MADHVI TANWAR · 17 नवम्बर 2026
दिल्ली के शाहदरा में बड़ा हादसा

 

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक 2 मंजिला पुराने पड़े मकान की छत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक मासूम बच्चे सहित कई अन्य लोगों के घायल होने और मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत ही घटना की जानकारी दी। सूचना के आधार पर पुलिस और दमकल विभाग एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। जहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।

घटना से जुड़े मुख्य अपडेट्स

घटनास्थल मंगलवार की सुबह करीब 10:13 से 10:15 बजे के बीच शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र (ज्वाला नगर / कस्तूरबा नगर) में हुआ। उत्तर एमसीडी (MCD) के चेयरमैन पंकज लूथरा के मुताबिक यह दो मंजिला मकान लगभग 40 से 50 साल पुराना था। इस हादसे में मृतकों में एक 3 महीने का बच्चा भी शामिल है। कुछ शुरुआती खबरों में एक 35 वर्षीय युवक की मौत और 6 से 8 लोगों के मलबे से निकाले जाने या फंसे होने की बात भी सामने आई है।

संकरी गली के कारण बचाव काम में आ रही दिक्कत

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग (Fire Department) और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। संकरी गलियों के कारण राहत कार्य में कुछ कठिनाई आ रही है, लेकिन मलबे से लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'मैंने गर्लफ्रेंड से कहा कि, सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग में आखिर क्यों वायरल हुए राहुल गांधी?