टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Brahmos की ताकत देख गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, परमाणु हथियार के जिक्र से दोनों देशों की बढ़ी टेंशन, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 21 अक्टूबर 2026
Brahmos

Brahmos: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सामने पाकिस्तान पूरी तरह से नतमस्तक हो गया था। अब पाक के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और न्यूक्लियर एडवाइजर मजर जमील ने ब्रह्मोस को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने दुनिया के कई देशों में हलचल मचा दी है। एक बार फिर पड़ोसी मुल्क भारत के आगे गिड़गिड़ाने लगा है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरी कहानी।

Brahmos की ताकत देख गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल और न्यूक्लियर एडवाइजर मजर जमील ने ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा, ये मिसाइल परमाणु हथियार को लेने जाने में सक्षम है। यानि अगर भारत चाहेगा तो पाक को कभी भी तबाह कर सकता है।

हालांकि भारत ने इसको लेकर अभी तक ऐसी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा मजर जमील ने दावा किया कि भारत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे संगठनों को समर्थन देता है।

ब्रह्मोस मिसाइल क्यों है भारत की ताकत?

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन देश ने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देख ली थी। भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से विकसित सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। यह अपनी तेज रफ्तार, सटीक निशाना लगाने की क्षमता और अलग-अलग प्लेटफॉर्म से लॉन्च किए जाने की विशेषता के कारण भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अहम हथियार है।

खासियत की बात करें तो इसमे - सुपरसोनिक रफ्तार, सटीक हमला, अलग-अलग लॉन्च प्लेटफॉर्म और रणनीतिक उपयोगिता जैसी क्षमताएं है, जो दुश्मन के ठिकानों को चंद सेकेंड में तबाह कर देगा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्यों बढ़ी चिंता?

मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों का सिलसिला चला। अंततः संघर्षविराम पर सहमति बनी।

इस टकराव ने दिखाया कि भारत और पाकिस्तान के बीच पारंपरिक सैन्य संघर्ष भी तेजी से व्यापक संकट का रूप ले सकता है। पाकिस्तान को ये लगातार डर सता रहा है कि भारत कभी भी उनकी औकात दिखा सकता है। इससे पहले राजनाथ सिंह ने साफ कह दिया है कि अगर किसी प्रकार का आतंकी हमला होता है तो इस बार हमला और भीषण और खतरनाक होगा।