टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Brahmos Missile का जलवा देख घबराया कंगाल पाकिस्तान, विनाशकारी हथियार को रोकने के लिए अपना रहा ये खास जुगाड़

Anurag Kumar Tripathi · 10 नवम्बर 2026
Brahmos Missile

Brahmos Missile: भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की बढ़ती ताकत ने पाकिस्तान की सैन्य रणनीति को नई चुनौती दी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अपने एयर डिफेंस और मिसाइल सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करने में जुटा है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के चीन से अत्याधुनिक HQ-19 एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम हासिल करने की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

हालिया रिपोर्ट्स में पाकिस्तान में चीनी रडार सिस्टम की संभावित मौजूदगी का भी दावा किया गया है। हालांकि, इस सिस्टम की खरीद और तैनाती की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ब्रह्मोस ने क्यों बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता?

भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से विकसित ब्रह्मोस दुनिया की तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में शामिल है। इसकी रफ्तार लगभग मैक 2.8 से 3 तक बताई जाती है। यह मिसाइल जमीन, समुद्र और हवा से दागी जा सकती है।

मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर भारतीय हमलों के बाद ब्रह्मोस की मारक क्षमता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने अपने एयर डिफेंस नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अब चीन और तुर्किये के हथियारों को मिलाकर एक मल्टीलेयर एयर डिफेंस सिस्टम तैयार करने की कोशिश कर रहा है।

चीन से HQ-19 खरीदने की तैयारी?

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान चीन के HQ-19 एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में दिलचस्पी दिखा रहा है। यह सिस्टम दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही रोकने के लिए डिजाइन किया गया है।

नवंबर 2026 की एक रक्षा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में चीनी CETC कंपनी के SLC-12 या SLC-14 लॉन्ग रेंज रडार जैसे उपकरणों की संभावित मौजूदगी के संकेत मिले हैं। सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान भविष्य में HQ-19 आधारित मिसाइल डिफेंस नेटवर्क तैयार कर सकता है।

यह भी पढ़े - Trump की शांति वार्ता के बीच भारत का बड़ा दांव! Russia-Ukraine War में आया नया ट्विस्ट