BrahMos Missile: भारत की घातक मिसाइल देख ड्रैगन के उड़े होश, चीनी एयर डिफेंस भेद हासिल किया नया कीर्तिमान
BrahMos Missile: पाकिस्तान के साथ-साथ अब भारत ने चीन के नाक में दम करना शुरू कर दिया है। भारत की बढ़ती ताकत देख ड्रैगन के होश उड़ गए है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के एयर डिफेंस पूरी तरह फुस्स हो गया था।
मालूम हो कि ज्यादातर हथियार चीन द्वारा दिया गया था। एक बार फिर भारत निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल का कमाल देखने को मिल रहा है। दरअसल फिलीपीन मरीन कॉर्प्स की ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइलों ने नकली चीनी नौसेना बलों के खिलाफ वॉरगेम में शानदार नतीजे दिखाए हैं। यहां तक कि इस खतरनाक मिसाइल ने चीन के खतरनाक एयर डिफेंस को भेदकर नया कीर्तिमान हासिल कर दिया है।
BrahMos Missile देख ड्रैगन के उड़े होश
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल अपनी सुपरसोनिक रफ्तार और सटीक निशाना लगाने की क्षमता के कारण देश की प्रमुख मिसाइल प्रणालियों में शामिल है। ‘मेक इन इंडिया’ और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी यह मिसाइल अहम भूमिका निभा रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपीन मरीन कॉर्प्स के इंटरनल सिमुलेशन में ऐसे हालात सामने आए जिनमें ब्रह्मोस एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म था, जो चीनी गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर के एयर-डिफेंस सिस्टम को भेद सकता था। भविष्य के लिए भारत के लिए ये मिसाइल एक ब्रह्मास्त्र साबित हो सकता है।
ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देख दुश्मनों के उड़े होश
ब्रह्मोस भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और रूस की NPOM के संयुक्त सहयोग से विकसित सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। जिसमे -
सुपरसोनिक रफ्तार - इसकी शुरुआती पीढ़ी के संस्करणों की अधिकतम गति लगभग 2.8 मैक बताई जाती है।
सटीक निशाना - यह निर्धारित लक्ष्य पर सटीक हमला करने के लिए डिजाइन की गई है।
अलग-अलग लॉन्च प्लेटफॉर्म - इसके संस्करण जमीन आधारित मोबाइल लॉन्चर, युद्धपोत और Su-30MKI लड़ाकू विमान से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
बहुउद्देशीय भूमिका - इसके संस्करणों को जमीन पर मौजूद ठिकानों और समुद्री लक्ष्यों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़े - भारत की बढ़ती ताकत देख China-Pakistan की बढ़ी बेचैनी, दोनों देश मिलकर चलेंगे बड़ा दांव!