टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

Air India फ्लाइट में बम की धमकी का अलर्ट, कोलकाता-मुंबई विमान से यात्री गिरफ्तार

Ajit Kumar Singh · 12 नवम्बर 2026
Bomb threat alert Air India flight
Kolkata: पश्चिम बगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना 11 नवंबर को फ्लाइट AI 2772 में हुई। विमान के टॉयलेट में क्रू मेंबर को एक धमकी भरा हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें विमान को हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी। इस धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और उसमें सवार सभी 105 यात्रियों तथा 7 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की।

हाईजैक धमकी मामले में पुसिल ने एक यात्री हिरासत में लिया

इस मामले में 12 नवंबर को एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एक यात्री को हिरासत में लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिया गया यात्री मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। जांच में उसकी हैंडराइटिंग धमकी भरे नोट से मेल खाने की बात सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, यात्री ने नोट लिखने की बात भी स्वीकार की है।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी

इस मामले की जांच के बाद हाईजैक की धमकी को फर्जी पाया गया। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान ने शाम 5:38 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी, जिससे फ्लाइट लगभग सात घंटे लेट हो गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। ये भी पढ़ें-उज्जैन के बड़ागड़िया टावर में भीषण आग, 300 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू