'अभी मैं रहो ना उड़ो ना डिप्रेस्ड हो', डेब्यू कर रहे सुभान को क्यों सलमान खान ने दी ऐसी सलाह?
मुंबई : दबंग खान यानी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने खास और बेबाक अंदाज के लिए हमेसा जाने जाते हैं। फिल्म इंड्रस्ट्री में कदम रखने जा रहे सुभान नाडियाडवाला और आयरा बोस रॉय को उनकी आगामी फिल्म 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' का पहला लुक जारी करने के लिए सलमान खान ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं। लेकिन जरा ठहरिए दबंग सलमान खान किसी कार्यक्रम में न जाए और सुर्खियां न बटौरे ऐसा कभी हुआ ही नहीं।
इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। सलमान खान ने कार्यक्रम में अपनी शुभकामनाओं के साथ, सुपरस्टार ने डेब्यू कर रहे सुभान को सलाह भी दी, और उनसे आज में जीने की अपील की। सलमान ने एक दिल को छू लेने वाला लेकिन मज़ेदार मैसेज को शेयर किया। सलमान खान ने नाडियाडवाला परिवार के साथ-साथ अपने पिता सलीम खान, मां सलमा खान, बहन अर्पिता और जीजा आयुष को उनकी शादी की सालगिरह पर बधाई दी, जो इत्तेफाक से उसी दिन पड़ रही है।
सलमान खान ने की सोशल मीडिया पोस्ट
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और उनकी पत्नी वर्दा खान नाडियाडवाला और उनकी पत्नी वर्दा खान नाडियाडवाला की शादी की सालगिरह के खास मौके पर उन्हें अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के जरिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सलमान खान ने आगामी फिल्म 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा।
View this post on InstagramA post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
मम्मी-पापा, अर्पिता, आयुष, साजिद और वर्धा-बधाई हो काफी सारे साल निकल दिए। प्यार मोहब्बत और लड़ झगड़े के। आप सभी को सालगिरह की शुभकामनाएं और सुभान अल्लाह ऐसी दीवानगी के पहले लुक के लिए बधाई। फ्यूचर के लिए एडवाइस प्रेजेंट मैं रहो ना उड़ो ना डिप्रेस्ड हो।
शशांक खेतान ने की है डायरेक्ट
सलमान का बधाई संदेश फर्स्ट-लुक अनाउंसमेंट को एक खास टच देता है। जिससे यह मौका डेब्यू करने वालों और पूरी टीम के लिए और भी यादगार बन जाता है। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और इसमें डेब्यू कर रही आयरा भी लीड रोल में हैं।
मेकर्स ने बुधवार को फिल्म की अनाउंसमेंट की और फिल्म की रिलीज़ डेट भी शेयर की। टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में फिल्म की दुनिया की पहली झलक दिखाई गई, जिसमें दो प्रेमियों के बीच के एक करीबी पल को दिखाया गया, जिसके बाद एक अनएक्सपेक्टेड विज़ुअल कंट्रास्ट दिखाया गया।
9 जुलाई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी
पोस्टर एक ऐसी लव स्टोरी की ओर इशारा करता है जो एक इंटेंस और अनप्रेडिक्टेबल मोड़ लेने का वादा करती है। अमित चंद्रा, नलिनी दत्ता खेतान, करिश्मा ठक्कर और शशांक खेतान द्वारा प्रोड्यूस की गई, 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' 214 एंटरटेनमेंट के लिए एक ज़रूरी शुरुआत है। जो शशांक खेतान, अमित चंद्रा और नलिनी दत्ता खेतान द्वारा शुरू किया गया नया प्रोडक्शन बैनर है।
शशांक खेतान की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' थी जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में थे। यह फिल्म 2025 में रिलीज़ हुई थी। यह मूवी 9 जुलाई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
यह भी पढ़ें: आज सुबह रहेगी धुंध, दिन में निकलेगी धूप, दिल्ली-NCR समेत जानें कहां बढ़ेगी ठंड?