बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, टी20 कप्तान की हुई छुट्टी, इस खिलाड़ी को मिली नई जिम्मेदारी
PCB Announces Squad: सलमान आगा को पाकिस्तान की टी20आई टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है और उन्हें टी20आई स्क्वाड से भी बाहर कर दिया गया है। साहिबजादा फरहान, जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने हाल ही में एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता था, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है।
पिछले साल एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद फरहान का पाकिस्तानी टीम में कद लगातार बढ़ा है। अब उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साबिबजादा फरहान को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
पाकिस्तान ने खेला था फाइनल
एशिया कप में पाकिस्तान भारत के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और 160 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
हालांकि, एशियाई खेलों में पाकिस्तान के खेले गए दो मैचों वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे,, लेकिन उनकी कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को कड़ी टक्कर दी और 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के खिलाफ एशियाई खेलों के फाइनल में 96 रन बनाने वाले हसन नवाज एक साल बाद टी20आई टीम में लौटे हैं और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भी अपनी जगह बनाए हुए हैं।
नसीम शाह की हुई वापसी, रजाउल्लाह को मिला मौका
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह, जिन्होंने मैन इन ग्रीन के लिए आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप 2926में खेला था, उनको भी वापसी का मौका मिला है। उनको टी20आई और ट्राई-सीरीज दोनों के लिए चुना गया है।
वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले रजाउल्लाह को भी वनडे ट्राई-सीरीज और श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में रखा है।
हालांकि, चयनकर्ताओं ने वनडे दल में अधिक बदलाव नहीं किए हैं। शाहीन शाह अफरीदी एकदिवसीय टीम की अगुवाई करेंगे तो बाबर आजम भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि, मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है।
शॉन टेट को मिली नई जिम्मेदारी
पाकिस्तान ने टी20 और ट्राई सीरीज के लिए नए गेंदबाजी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट को चुना है। इससे पहले वह फरवरी 2022 में यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और एक बार फिर उनकी वापसी हो रही है।
टेट इससे पहले बांग्लादेश के बॉलिंग कोच थे और 12 महीने तक अपनी सेवाएं दीं। अब वह पाकिस्तान की बॉलिंग यूनिट को दुरुस्त करने में अपना सहयोग देंगे। पाकिस्तान में टेट एशले नोफके को रिप्लेस करेंगे, जिन्होंने नीदरलैंड्स के हेड कोच पद संभालने के लिए पाकिस्तानी बॉलिंग कोच की भूमिका को छोड़ दिया।
रावडपिंडी में होगी तीनों भिड़ंत
श्रीलंकाई टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। यह तीनों मैच पाकिस्तान के रावलपिंडी में खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। इसके बाद 18 अक्टूबर से पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज होगी।
इस सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपना स्क्वाड पहले ही घोषित कर दिया था तो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी ट्राई-सीरीज के लिए दल को घोषित कर दिया था। इसके बाद सभी की नजरें पाकिस्तानी स्क्वाड पर भी, और अब इसकी भी घोषणा हो चुकी है।
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 टीम
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, मुहम्मद इमरान रंधावा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सईम अयूब, मोहम्मद सलमान मिर्जा, शादाब खान, सुफियान मोकिम।
श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान वनडे टीम
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, सलमान अली आगा, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), हारिस रऊफ, हसन नवाज, नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सईम अयूब, शादाब खान, सुफियान मोकिम।
ये भी पढ़ें- WCL में पाकिस्तान का ‘नापाक ड्रामा,' आयोजकों के आगे अड़ाई ऐसी जिद, बीच मझधार छोड़ भागा पड़ोसी