वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड ने की टीम घोषित, रोहित-अभिषेक टीम में शामिल, इस दिन होगी शुरुआत
ICC Men's Cricket World Cup Qualifier Playoff: आईसीसी पुरुष क्रिकेट वनडे विश्व कप क्वालिफायर प्लेऑफ के लिए मेजबान नेपाल ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी प्रतियोगिता में कप्तानी की जिम्मेदारी लेग स्पिनर संदीप लामिछाने के कंधों पर सौंपी है, जिनके पास विश्व की बड़ी फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलने का अनुभव मौजूद है।
विश्व कप क्वालिफायर प्लेऑफ की शुरुआत 4 दिसंबर से हो रही है और यह प्रतियोगिता 21 दिसंबर तक खेली जाएगी। चयनकर्ताओं ने टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को स्थान दिया है।
रोहित-करण को मिली जगह
चयन समिति ने विश्व कप क्वालिफायर के लिए स्क्वाड में करण केसी, पूर्व कप्तान रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी और विकेटकीपर-बल्लेबाज आसिफ शेख को शामिल हैं। नेपाल का मिशन प्लेऑफ इवेंट में चार में से एक स्थान पक्का करने का होगा, और इस दौरान उन्हें घरेलू प्रशंसकों को सपोर्ट भी मिलेगा।
प्लेऑफ में हिस्सा लेने वाली आठ टीमें नेपाल, इटली, नामीबिया, युगांडा, कुवैत, कनाडा, जर्सी और यूनाइटेड अरब अमीरात हैं। यह टूर्नामेंट उन छह टीमों में शामिल होने वाली आखिरी चार टीमों का फैसला करेगा जो पहले ही अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
6 टीमें कर चुकी हैं क्वालिफाई
छह टीमें पहले ही क्वालिफायर में अपनी जगह बना चुकी हैं, जिसमें दो बार के मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप विनर वेस्ट इंडीज, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
चार और टीमें अगले महीने नेपाल में होने वाले आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ के जरिए क्वालिफायर करेंगी। क्वालिफायर में दस टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। राउंड-रॉबिन ग्रुप स्टेज के बाद एक सेमीफाइनल और एक फाइनल होगा, जिसमें टॉप चार टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर करेंगी।
ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे श्रेयस अय्यर, बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, शिवम-शार्दुल भी शामिल
2018 में मिली थी मान्यता
नेपाल, जिसे 2018 में वनडे इंटरनेशनल (ODI) का स्टेटस मिला था, कभी भी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप (50 ओवर) में नहीं खेला है। देश ने 2014, 2024 और 2026 में तीन बार आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है।
नेपाल ने 100 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 50 जीते, 47 हारे, 1 टाई रहा और 2 का कोई नतीजा नहीं निकला। नेपाल 31 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी ओडीआई चैंपियनशिप में 17वें स्थान पर है।
विश्व कप क्वालिफायर प्लेऑफ के लिए नेपाल का स्क्वाड
संदीप लामिछाने (कप्तान), आसिफ शेख, अर्जुन कुमल, ईशान पांडे, देव खनाल, कुशल भुर्टेल, राशिद खान, रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, बसीर अहमद, करण केसी, नंदन यादव, ललित नारायण राजबंशी, अभिषेष गौतम।
ये भी पढ़ें- ILT20 में डेजर्ट वाइपर्स को लगा तगड़ा झटका, 163 टी20 मैच खेल चुका स्टार पेसर चोटिल