टीएनपी न्यूज़
होम / ऑटो
ऑटो

Mercedes और Maybach को Alpina देगी कांटे की टक्कर, BMW का धांसू ब्रांड जल्द मचाएगा धमाल

MADHVI TANWAR · 19 नवम्बर 2026
Alpina

Alpina India Launch: लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। BMW भारतीय बाजार में अपना नया अल्ट्रा-लग्जरी ब्रांड BMW Alpina पेश करने की तैयारी में है। यह ब्रांड Mercedes-Maybach को टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। BMW Alpina की भारत में एंट्री 2027 में हो सकती है। BMW का लक्ष्य अपने मौजूदा प्रीमियम मॉडल और Rolls-Royce के बीच लग्जरी कारों का नया विकल्प पेश करना है। कंपनी इसके जरिए उन ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है जो खास डिजाइन, दमदार इंजन और बेहद आरामदायक सफर को प्राथमिकता देते हैं।

क्या है BMW Alpina ब्रांड?

BMW Alpina की शुरुआत 1965 में जर्मनी में हुई थी। यह लंबे समय तक BMW कारों को खास परफॉर्मेंस, डिजाइन और कस्टमाइजेशन के साथ तैयार करने के लिए जाना जाता रहा है। 1 जनवरी 2026 से BMW Group ने Alpina को अपने अंतर्गत एक अलग ब्रांड के रूप में दोबारा स्थापित किया है। अब कंपनी इसे अपने हाई-एंड लग्जरी पोर्टफोलियो का हिस्सा बना रही है। Mercedes-Maybach को सीधी टक्कर देने के लिए जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW अपना नया अल्ट्रा-लग्जरी सब-ब्रांड BMW Alpina (बीएमडब्ल्यू अल्पिना) भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसे 2027 में भारत के 10 प्रमुख शहरों में एक स्वतंत्र (Standalone) ब्रांड के तौर पर पेश करने की तैयारी है।

BMW Alpina की पहली कार में क्या होगा खास?

इसमें प्रीमियम और खास डिजाइन इसको सभी बड़ी कारों से अलग करता है। शानदार रियर सीट कम्फर्ट इस गाड़ी में चालक और साथ में बैठने के वाले को आराम देंगे। दमदार V8 इंजन इस गाड़ी की रफ्तार और इसके माइलेज का बनाए रखती है। खास कलर और कस्टमाइजेशन विकल्प के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और लग्जरी फीचर्स इसे अन्य कारों से अलग बनाते हैं।

मुख्य विशेषताएं और रणनीति

पोजिशनिंग और मुकाबला: यह नया ब्रांड BMW Group की मौजूदा लग्जरी कारों (जैसे 7 Series) और अल्ट्रा-लग्जरी ब्रांड Rolls-Royce के बीच की खाली जगह को भरेगा। इसका सीधा मुकाबला Mercedes-Maybach और Bentley जैसे ब्रांड्स से होगा।

पहला मॉडल: इस ब्रांड के तहत आने वाली पहली कार BMW 7 Series प्लेटफॉर्म पर आधारित एक फ्लैगशिप लग्जरी सेडान होगी, जिसे 2027 में ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। इसमें दमदार ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन और 20-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है।

कस्टमाइजेशन और आराम: जहां BMW M सीरीज ट्रैक-परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, वहीं Alpina को लंबी दूरी के बेहतरीन आराम, प्रीमियम लेदर इंटीरियर और खरीदारों की पसंद के अनुसार अनलिमिटेड कस्टमाइजेशन के लिए तैयार किया गया है।

भारत में विस्तार की तैयारी: Autocar India द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक BMW ने भारत में डीलर पार्टनर चुनने और रिटेल नेटवर्क की योजना बनाने की अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, प्रस्तावित भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत इम्पोर्ट ड्यूटी में होने वाली संभावित कटौती से भी इस ब्रांड को भारतीय बाजार में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

क्या है Alpina का इतिहास?

Alpina की शुरुआत 1965 में जर्मनी में हुई थी। जो दशकों तक BMW कारों को मोडिफाई और ट्यून करने का काम करती थी। BMW Group ने इसके ट्रेडमार्क अधिकार हासिल करने के बाद 1 जनवरी 2026 को इसे एक नए लोगो और पहचान के साथ BMW ALPINA के रूप में फिर से लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें: Vitamin B12: दुर्लभ जेनेटिक बीमारी के इलाज में कैसे निभाता है अहम भूमिका? जानें पूरा सच