टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

पाकिस्तान में BLA का बड़ा हमला? 14 चौकियों पर कब्जे के दावे की पूरी सच्चाई

MADHVI TANWAR · 15 सितम्बर 2026
पाकिस्तान में BLA का बड़ा हमला

Pakistan News: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। जिनमें सैन्य काफिलों पर कथित हमले, शिविरों पर हमले और हथियारों को जब्त करने की बात सामने आई है।

BLA के प्रवक्ता ग्वाहरम बलूच ने कहा कि समूह के लड़ाकों ने 1 से 11 सितंबर के बीच खारान, केच, तुम्प और दश्त सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई अभियान चलाए। इसके साथ ही ग्वाहरम बलूच ने पिछले कहा कि- 3 महीने में 14 चौकियों को संगठन ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पाकिस्तान के अधिकारियों का दावा

11 सितंबर को मांड के कोह डागर स्थित एक चेकपॉइंट पर वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। समूह ने कहा कि यह कदम अपनी उपस्थिति बनाए रखने और पाकिस्तानी सेना तथा उनके स्थानीय सहायकों की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से उठाया गया था। इस बीच, पाकिस्तान के अधिकारियों ने दावा कर रहा है कि बलूचिस्तान में अलग-अलग सुरक्षा अभियानों में 9 आतंकवादी मारे गए।

Explainer: आर्मी से राष्ट्रपति भवन तक: कौन हैं मेजर नव्या शेखावत, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बनी ‘परछाई’?

पाकिस्तान पुलिस ने बताया कि पिशिन के सरानान इलाके में आतंकवाद विरोधी विभाग के कर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मारे गए, जबकि 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। रविवार को मस्तुंग में एक क्वाडकॉप्टर हमले में वांछित आतंकवादी नकीबुल्लाह समेत 3 आतंकवादी मारे गए।

14 चौकियों पर कब्जे का दावा

BLA के मुताबिक, पिछले 3 महीनों के दौरान बलोचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की 14 चौकियों को अपने कब्जे में लिया। इन चौकियों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद उन्हें नष्ट किया गया है। BLA ने अपनी कार्रवाई के दौरान हथियार जब्त करने की बात भी कही है। संगठन के मुताबिक, चौकियों से पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के हथियार और दूसरे सैन्य सामान उसके हाथ लगे।

 ₹2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

 

हालांकि, BLA ने यह जानकारी नहीं दी कि कुल कितने हथियार जब्त किए गए या उन्हें किस तरह का सैन्य सामान मिला। जिन इलाकों का BLA ने जिक्र किया है, उनमें क्वेटा-तफ्तान व्यापार मार्ग भी शामिल है। संगठन का कहना है कि उसकी कार्रवाई अलग-अलग जगहों पर हुई है।

अभी चौकी पर हमले की बात साफ नहीं

इसी दौरान कुछ सैन्य चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया गया। इस दावे के सामने आने के बाद सबसे अहम बात इसकी स्वतंत्र पुष्टि को लेकर है। अभी यह साफ नहीं है कि BLA ने जिन चौकियों पर कब्जे की बात कही है, वहां वास्तव में क्या हुआ। इसलिए इन दावों को फिलहाल संगठन के बयान के तौर पर ही देखा जा रहा है।

वीडियो फुटेज भी जारी किए

BLA ने दावा करते हुए कहा है कि उसने इन सभी काम के वीडियो फुटेज भी जारी किए हैं। इन फुटेज में संगठन के लड़ाके कुछ सैन्य चौकियों के आस-पास नजर आ रहे हैं। कुछ जगहों पर चौकियां क्षतिग्रस्त हालत में भी दिखाई देती हैं। संगठन का दावा है कि ये वही चौकियां हैं, जिन पर उसके लड़ाकों ने कब्जा किया था। BLA के मुताबिक, कब्जे के बाद इन चौकियों को तबाह कर दिया गया। वीडियो में हथियार और दूसरे सामान भी दिखाई देने का दावा किया गया है।

हथियार जब्त करने का भी किया दावा

इन वीडियो की तारीख, जगह और पूरी पृष्ठभूमि की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सिर्फ वीडियो के आधार पर BLA के दावों को सही मानना संभव नहीं है। चौकियों पर कब्जे, उन्हें तबाह करने और हथियार जब्त करने से जुड़ी जानकारी फिलहाल BLA के दावों पर आधारित है। बलोचिस्तान में BLA पहले भी पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के खिलाफ अपनी कार्रवाइयों के दावे करता रहा है। इस बार संगठन ने तीन महीने की कार्रवाई के दौरान 14 चौकियों पर कब्जे और उन्हें तबाह करने की बात कही है।


यह पढ़ें:  पूड़ी-पकौड़े तलने से पहले तेल में अदरक डालना सही या गलत? जानें वायरल ट्रिक का सच!