टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

असम चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक, जारी किया 31 वादों का 'संकल्प पत्र'

Rajeev Singh · 31 मार्च 2026
Assam Election 2026: आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने 31 मार्च मंगलवार को 'संकल्प पत्र' जारी किया है।

Assam Election 2026: आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने 31 मार्च मंगलवार को 'संकल्प पत्र' जारी किया है। बीजेपी ने असम के लिए कुल 31 वादों का पिटारा खोला है। संकल्प पत्र' केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने जारी किया है। इस दौरान सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग भी मौजूद थे।

एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है घोषणापत्र

भारतीय जनता पार्टी का 'संकल्प पत्र' जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने कहा, "यह घोषणापत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है। मैं एक ऐसे राज्य को देख रही हूं, जिसका कायाकल्प हुआ है। जो कांग्रेस के 6 दशकों के शासन में कभी संभव नहीं हो पाता।

#WATCH गुवाहाटी: भाजपा ने असम चुनाव 2026 के लिए अपना 'संकल्प पत्र' जारी किया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग भी यहां उपस्थित हैं। pic.twitter.com/aQojvnipfx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026

वित्त मंत्री सीतारमण जारी किया 'संकल्प पत्र'

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम विधानसभा के लिए भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार का घोषणापत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है। इस राज्य का कायाकल्प हुआ है। जो जैसा कांग्रेस के शासन में कभी संभव नहीं हो पाता। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के साथ-साथ केंद्र के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

#WATCH गुवाहाटी, असम | केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "यह घोषणापत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है... मैं एक ऐसे राज्य को देख रही हूं, जिसका कायाकल्प इस तरह से हुआ है, जैसा कांग्रेस के 6 दशकों के शासन में कभी संभव नहीं हो पाता..." https://t.co/AGUf40tPd1 pic.twitter.com/ASmbU6Ee4M

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026

'भाजपा के शासन में असम में विकास हुआ है'

आगे सीतारमण ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास पर कांग्रेस का कोई ध्यान नहीं था। असम में शांति बहाल, विकास तभी संभव है जब यहां पर स्थिरता होगी। राज्य में बीजेपी के शासन के दौरान अवसरों में वृद्धि हुई। इस वजह से असम के युवा राज्य में वापस लौटने लगे हैं।

कांग्रेस के चलते असम में 32 सालों तक अफस्पा कानून रहा

अंत में सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण असम में 32 सालों तक अफस्पा कानून रहा। 'संकल्प पत्र' को लेकर केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा, 'संकल्प पत्र' तैयार करने के पीछे की वजह यह है कि हम असम से जुड़े सभी हिस्सों में लोगों के पास गए। ताकि लोगों के सुझाव ले सकते की अगले कार्यकाल में क्या करना है।

'असम के विकास के लिए भारत सरकार काम करेंगी'

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जारी हुए 'संकल्प पत्र' पर कहा कि आज केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति यह संकेत है कि असम के विकास के लिए भारत सरकार और असम सरकार एकजुट होकर काम करेंगी। 

#WATCH गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "...आज केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति इस बात का संकेत देती है कि असम के विकास के लिए भारत सरकार और असम सरकार एकजुट होकर काम करेंगी..." https://t.co/AGUf40tPd1 pic.twitter.com/80BIyg2Y7u

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026

 9 अप्रैल को असम में होगा मतदान 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि रविवार 15 मार्च को असम विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रम का ऐलान किया गया था। चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव एक चरण में होगा। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को और बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं इन सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Writen By: Geeta Sharma