BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का ख़तरनाक एक्सीडेंट:गंगा एक्सप्रेस-वे पर फटा टायर
bulandshahar news: उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेस वे पर बुलंदशहर के डिबाई से BJP विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर का एक्सीडेंट हो गया। कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा
स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव आज सड़क हादसा हो गया। दरअसल बुलंदशहर के डिबाई से बीजेपी MLA चंद्रपाल सिंह लोधी लखनऊ से लौट रहे थे। तभी उनकी चलती गाड़ी का टायर अचानक से फट गया।
जिसकी वजह से गाड़ी काफी दूर तक घिस कके हुए आई और पोल से टकरा गई। फॉर्च्यूनर में विधायक समेत 2 लोग और भी थे। जो घायल हो गए। बताये जा रहे हैं।
घायल अस्पताल में भर्ती
मौके पर पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल विधायक को हापुड़ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।
जहां प्राथमिक उपचार कर पुलिस ने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में रेफर कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV भी सामने आ चुका है।
लोगों ने की मदद
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर होते ही आस-पास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार लोगों को निकालने की कोशिश की। प्रयास किया. एंबुलेंस बुलाकर विधायक समेत सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
कार में चालक और गनर भी थे मौजूद
कार में विधायक के साथ कार चालक और उनका गनर भी था। दोनों को मामूली चोट आई है। हादसा रास्ते में बारिश का पानी भारा होने के कारण हुआ।