उत्तर प्रदेश चुनाव
UP 2027 विधानसभा चुनाव के लिए BJP का मिशन महिला, घर-घर पहुंचने की तैयारी
Ajit Kumar Singh · 18 नवम्बर 2026
UP Election2027
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले महिलाओं को जोड़ने के लिए एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की तैयारी की है। पार्टी का लक्ष्य महिलाओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाना और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ना है। इस अभियान के तहत महिला मतदाताओं से सीधा संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे प्रयास किए जा सकते हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए बीजेपी का यह कदम महिला मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा है।
BJP यूपी में महिला वोटरों से जुड़ने के लिए बड़ी योजना बनाई
दरअसल, बीजेपी महिला मोर्चा की महिला विस्तारकों को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैनात करने की योजना बना रही है। इसके लिए पार्टी के संगठन विस्तार में लगभग 50 प्रतिशत महिला विस्तारकों को शामिल करने की भी तैयारी है। BJP पूरे उत्तर प्रदेश में महिला वोटरों से जुड़ने के लिए एक बड़ी संरचित योजना बना रही है। जिसमें राज्य के लगभग आधे वोटरों को जोड़ने पर खास ध्यान दिया जाएगा।
महिला वोटरों के साथ सीधा संचार संपर्क को मजबूत करेगी BJP
इस पहल के तहत, BJP महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला विस्तारकों को तैनात करेगा। ताकि महिला वोटरों के साथ सीधा संचार कर मजबूत किया जा सके। ये महिला कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर महिलाओं तक पहुंचेंगी और BJP सरकार द्वारा लागू की गई अलग-अलग वेलफेयर स्कीमों और पहलों को हाईलाइट करेंगी। इसके साथ ही वे महिलाओं की सुरक्षा पर भी चर्चा करेंगी और लोगों को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताएंगी।
ये भी पढ़ें-UP चुनाव 2027 को लेकर CM योगी का बड़ा दावा, BJP 320 सीटों का आंकड़ा करेगी पार!