टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

BJP के बी.वाई. विजयेंद्र का आरोप, कांग्रेस CJP को दे रही फंडिंग?

Ajit Kumar Singh · 17 अक्टूबर 2026
कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा (BJP) के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को कथित आर्थिक मदद देने के मुद्दे पर राजनीतिक विवाद…

चित्रदुर्ग: कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा (BJP) के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को कथित आर्थिक मदद देने के मुद्दे पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कर्नाटक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने शनिवार 17, अक्टूबर को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी CJP को आर्थिक सहायता दे रही है और इस संगठन को विदेशों से भी फंडिंग मिल रही है।

CJP संगठन को कांग्रेस और विदेशी से मिल रहा फंडिंग

विजयेंद्र ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों से यह साफ है कि कांग्रेस CJP संगठन को फंड दे रही है। अगर आप प्रियांक खड़गे और दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के बयानों को देखें, तो यह स्पष्ट है कि कांग्रेस इन संगठनों को फंड दे रही है। उन्हें विदेशी फंडिंग के साथ-साथ कांग्रेस से भी फंड मिल रहा है।"

देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र ने राहुल गांधी पर CJP के सदस्यों के साथ पदयात्रा करने और विभिन्न संगठनों के जरिए राज्य तथा देश में भ्रम फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार से हताश होकर, अलग-अलग संगठनों का गलत इस्तेमाल करके राज्य और देश में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना सभी का अधिकार है, लेकिन संगठनों का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र ने सूखा प्रभावित किसानों को दिया 5,000 रुपये की अग्रिम आर्थिक सहायता राशि