नई दिल्ली: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'Pak Fanboy' कहते हुए उनके बयान पर सवाल उठाए। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के विदेश नीति संबंधी विचारों को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर किया पलटवार
दरअसल, BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें शिकागो यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान के लिए “पाक फैन बॉय” कहा। शिकागो यूनिवर्सिटी में, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए तर्क दिया था कि भारत को ग्लोबल चर्चाओं में ज़्यादा सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इसके साथ ही चिंता जताई कि देश अंतर्राष्ट्री मामलों में एक “साइड प्लेयर” बन गया है। इसके अलावा इस दौरान राहुल गांधी ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका का ज़िक्र किया।
ये भी पढ़ें- इंदिरा गांधी ने पूरे देश की न्यायपालिका को अपना गुलाम बना लिया था: निशिकांत दुबे
राहुल गांधी पाकिस्तान को लेकर इतने जुनूनी क्यों: भंडारी
राहुल गांधी के इस बयान पर प्रदीप भंडारी ने पलटवार करते हुए शांति प्रयासों में भारत की भूमिका के लिए रूस और यूक्रेन की तारीफ़ और पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारतीय झंडे वाले जहाजों के लिए ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट पर लगी पाबंदियों में छूट देने का ज़िक्र किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान को लेकर इतने ऑब्सेस्ड यानी जुनूनी क्यों हैं! हर ग्लोबल स्टेज पर, राहुल पाक फैन बॉय की तरह काम करते हैं!
विदेश नीति के लिए किसी खास समुदाय पर राहुल क्यों मेहरबान
राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए प्रदीप भंडारी ने कहा कि एक बार फिर, वह विदेश नीति किसी खास समुदाय में पाकिस्तान को अपना रोल मॉडल मानते हैं! भंडारी ने कहा कि पाकिस्तान के लिए उनके प्यार ने उन्हें यह भूलवा दिया है कि यह भारत ही है, जिसने रूस और यूक्रेन दोनों में शांति लानेककी कोशिशों किया और ईरान ने होर्मुज पर किसी भी रोक को माफ कर दिया।
ये भी पढ़ें- इंदिरा गांधी ने पूरे देश की न्यायपालिका को अपना गुलाम बना लिया था: निशिकांत दुबे