देश
पंजाब PCS रिजल्ट पर BJP का AAP सरकार पर हमला, पेपर लीक और धांधली के लगाए आरोप
Ajit Kumar Singh · 5 नवम्बर 2026
pradeep bhandari
नई दिल्ली: भारतीय जनता पर्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार पर कथित पेपर लीक और सिलेक्शन रैकेट को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने हाल ही में घोषित हुए पंजाब लोक सेवा आयोग (PPCS) की PCS मुख्य परीक्षा के रिज़ल्ट पर सवाल उठाए और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि कुछ ऐसे उम्मीदवारों का भी चयन हुआ है, जिनके रोल नंबर परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत नहीं थे। BJP का यह भी आरोप है कि चयनित उम्मीदवारों में करीब 24 से 25 प्रतिशत अभ्यर्थी एक ही परीक्षा केंद्र से हैं।
BJP ने भगवंत मान सरकार पर परीक्षा में कथित पेपर लीक लगाया आरोप
भाजपा ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर परीक्षा में कथित अनियमितताओं, धांधली और पेपर लीक माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) ने दो साल से ज़्यादा समय से रिज़ल्ट घोषित नहीं किए हैं और आखिरी एग्जाम 2020 में हुआ था। प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि PCS परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद कई गंभीर सवाल सामने आए हैं।
यह मुद्दा पंजाब और उसके युवाओं के भविष्य से जुड़ा: प्रदीप भंडारी
इस संदर्भ में प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह मुद्दा पंजाब और उसके युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पेपर लीक माफिया का समर्थन और बचाव कर रही है। भंडारी ने कहा कि, "आज हम यहां जो मुद्दा उठाने आए हैं, वह पंजाब और उसके युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। आम आदमी पार्टी, जो भ्रष्ट है और ड्रग्स के धंधे से जुड़ी है। अब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब में पेपर लीक माफिया चला रही है। पंजाब में एक पेपर लीक माफिया काम कर रहा है और अरविंद केजरीवाल एवं भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इसका समर्थन, प्रचार और बचाव कर रही है।
ये भी पढ़ें-राहुल गांधी को इलाहाबाद HC से मिली राहत, सिखों पर कथित टिप्पणी को लेकर FIR की मांग वाली याचिका खारिज