टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

उत्तर प्रदेश : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 8 उम्मीदवार किए घोषित, जानें सूची में किसका है नाम?

Pradeep Singh · 5 अक्टूबर 2026
PM MODI

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए सभी आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। सोमवार को पार्टी ने पहले से चल रहे अटकलों पर विराम लगाते हुए कई चौकाने वाले नाम को प्रत्याशी बनाया है।

इस सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम शामिल हैं।

इन नामों को लेकर पार्टी संगठन और दिल्ली-लखनऊ में बड़ी चर्चा है। कई प्रमुख नेता इस बार अपने को राज्यसभा में भेजे जाने की उम्मीद पाल रखे थे। लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। हालांकि, बीजेपी के लिए 2027 का विधानसभा चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।

जाति के लिहाज से देखें तो दो ब्राह्मण, एक राजपूत, तीन पिछड़े वर्ग से और दो दलित वर्ग से हैं।

पिछड़े वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी उम्मीदवार हैं। धर्मपाल सिंह लोधी बिरादरी से आते हैं। वह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। प्रकाश पाल संगठन में क्षेत्रीय मंत्री हैं और पाल बिरादरी से आते हैं।  

 नामों की सूची:

  1. धर्मपाल सिंह
  2. राधाकांत ओझा
  3. प्रकाश पाल
  4. विद्यासागर सोनकर
  5. गोपी कृष्ण पांडेय
  6. प्रियंका सिंह रावत
  7. राम प्रताप सिंह चौहान
  8. श्रुति गंगवार