Bisleri का पानी जहरीला, क्या आप भी पीते है? FSSAI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
क्या आपके पानी में भी ब्रोमेट की मात्रा अधिक है या फिर पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी हैं क्योकि ये सभी वो एलिमेंट है जो आपके पानी को जहरीला बनाते है और आपको बीमार।
जी हां हाल ही में fssai ने ये बड़ा खुलासा किया है FSSAI के रिपोर्ट में ये साफ़ साफ़ बताया गया है कि bisleri जैसी बड़ी ब्रांड में ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मात्रा तय मानक से ज्यादा है यानि आपकी ज़िन्दगी के थोड़े कम दिन
Bisleri पानी पर कानूनी कार्रवाई की मंजूरी
FSSAI ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी तक देशव्यापी रिकॉल या किसी विशेष बैच पर प्रतिबंध की घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की रसोई में जरूर होनी चाहिए ये 6 चीजें, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी आधिकारिक तौर पर सफाई
FSSAI द्वारा 'खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006' के तहत बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद, कंपनी ने एक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि ये कार्रवाई तब हुई जब बिस्लेरी के पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर का एक सैंपल सुरक्षा जांच में फेल हो गया।
https://t.co/qOBmfxcYj9
— BisleriZone (@BisleriZone) November 23, 2026
यह भी पढ़ें: दिल्ली में महिला के भेष में लूट का जाल! मदद मांगकर बाइक सवारों को फंसाता था आरोपी, पुलिस ने 2 को दबोचा
हमें हाल ही में आई मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है, जिनमें कहा गया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी को एक नोटिस जारी किया है। ये मामला लगभग 14 महीने पुराना है और सितंबर 2025 में बिसलेरी की गोवा स्थित निर्माण इकाई (जो हमारे नेटवर्क के 143 संयंत्रों में से एक है) में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है।
चार और कंपनी पर भी FSSAI की कार्रवाई
यही नहीं बिस्लेरी के साथ- साथ कई ऐसे नामी brand भी इस लिस्ट में शामिल है जैसे वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स, मीमांसा इंडस्ट्रीज और
आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
1. FSSAI की रिपोर्ट में वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड में भी काफी गड़बड़ी है क्योंकि उनके मिर्च पाउडर में डिफेनोकोनाजोल की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई थी।
2. वहीं टिट-बिट फूड्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी मुकदमा चलाया जा रहा है, क्योंकि उनके मिर्च पाउडर में कीटनाशक के अवशेष और हल्दी पाउडर में 'टिन' की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई।
यह भी पढ़ें: युवाओं को विचारों और बहस से जोड़ने की तैयारी, देशभर में विस्तार करेगा 'Cockroach Club'
3. मीमांसा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, क्योंकि उनके अखरोट की गिरी घटिया और असुरक्षित पाई गई।
4. आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ भी मुकदमा चलाया जा रहा है, क्योंकि उनकी चॉकलेट-भरी कुकीज़ 'मिसब्रांडेड', घटिया और असुरक्षित पाई गईं; इनमें बताई गई चीनी की मात्रा और असल मात्रा में अंतर था।
इसके अलावा, FSSAI ने खराब स्वच्छता और रीपैकिंग (सामान को फिर से पैक करने) से जुड़ी समस्याओं के कारण 'उर्मी लाइफसाइंसेज LLP' और 'गौर आयुर्वेदिक स्टोर' के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: भारत का तेल-गैस आयात बिल 60% बढ़ा, LPG की खपत में गिरावट; महंगे कच्चे तेल का असर