फिर जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बाहुबली अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट ने 1 दिसंबर तक सरेंडर का दिया आदेश
Patna News: कुछ दिनों से ना मरने का गम, ना जीने की खुशी… कह रहे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर जेल की सलाखों के पीछे दिखने वाले हैं। जी हां सही सुना आपने। सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है और उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का सख्त निर्देश दिया है।
जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने सुनाई सजा
पटना हाईकोर्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने पटना हाईकोर्ट द्वारा मार्च में अनंत सिंह को दी गई जमानत के आदेश को स्थगित कर दिया है।
याचिका में दलील
यह फैसला दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार द्वारा दायर याचिका पर आया है। याचिका में दलील दी गई थी कि हाईकोर्ट ने अनंत सिंह के गंभीर आपराधिक इतिहास (क्रिमिनल हिस्ट्री) पर गौर किए बिना ही उन्हें बेल दे दी थी।
राजनीतिक विवाद के तौर पर बड़ा असर
बिहार सरकार ने भी कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया कि अनंत सिंह पर हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत करीब 62 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हत्या के मामले को केवल एक राजनीतिक विवाद के तौर पर देखना गलत है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे इस मामले की जांच 4 महीने के भीतर पूरी करें।
आज ही के दिन हुई थी दुलार चंद की हत्या
2025 में 30 अक्तूबर को आज के ही दिन मोकामा विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान दुलार चंद की हत्या हुई थी, जिसका आरोप अनंत सिंह पर था। हत्याकांड के इस मामलें में कुछ ही महीनों में विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। हाईकोर्ट के निर्णय को चुनौती देते हुए दुलार चंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की मांग की।
जिसमें याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था की हाईकोर्ट ने जदयू के निष्कासित विधायक अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास पर ध्यान नहीं दिया था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गंभीरता दिखाई। जिसके बाद आज आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली अनंत सिंह को 1 जेल की सलाखों के पीछे भेजने का अंतिम आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: राम की नगरी में दीपों का महापर्व, 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे सरयू के घाट, दुनिया देखेगी अद्भुत नजारा