टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

बिहार में सड़क हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत, 4 घायल

MADHVI TANWAR · 24 नवम्बर 2026
बिहार में सड़क हादसा

बिहार के लखीसराय में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जब्कि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक मासूम बच्चा और महिला भी शामिल हैं।

मोतिहारी से देवघर जा रहा था परिवार

 जानकारी के मुताबिक, हादसा लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुणसागर गांव के पास हुआ। स्कॉर्पियो और सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोग पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि परिवार बच्चे का मुंडन कराने के लिए देवघर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

5 की मौत, 4 घायल

हादसे में स्कॉर्पियो चालक समेत पांच लोगों की जान चली गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक बच्चे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: काशी में आज मनेगी देव दीपावली, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे गंगा घाट