Bihar FSO Recruitment 2026: बिहार FSO भर्ती आवेदन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया
Bihar FSO Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के 105 पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 24 अक्टूबर है।
105 पदों पर होगी भर्ती
BTSC के अनुसार, ये नियुक्तियां बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार खाद्य सुरक्षा सेवा में की जाएंगी। रिक्तियों में विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के पद शामिल हैं। बिहार की मूल निवासी महिला उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान भी लागू है।
कौन कर सकता है आवेदन?
FSO पद के लिए उम्मीदवार के पास निर्धारित संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। Food Technology, Dairy Technology, Biotechnology, Oil Technology, Agricultural Science, Veterinary Sciences, Biochemistry, Microbiology, Chemistry या Medicine में ग्रेजुएट, मास्टर या डॉक्टरेट डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
रानू मंडल का डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस के साथ दिखीं मस्ती करती!
इसके अलावा Food Engineering, Food Processing and Preservation, Food Technology and Management, Food Biotechnology तथा Food Safety and Quality Management जैसे विषयों में निर्धारित डिग्री भी मान्य है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपनी डिग्री की पात्रता जरूर जांच लें।
उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष है। अनारक्षित महिला तथा पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। इसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है। चयन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का विज्ञापन पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें। आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन में गलत जानकारी भरने के बाद उसमें सुधार की अनुमति नहीं होगी। इसलिए फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण सावधानी से जांच लें।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 टॉपर लिस्ट जारी, जानें टॉप 20 रैंक और कैटेगरी-वाइज कटऑफ