टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी, SRH के साकिब हुसैन को मौका, रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार बोर्ड ने किया स्क्वाड घोषित

Aman sharma · 7 अक्टूबर 2026
वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी, SRH के साकिब हुसैन को मौका, रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार ने किया स्क्वाड घोषित

Bihar Announces Squad:  रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। इस घरेलू प्रतियोगिता के लिए कई क्रिकेट संघ ने अपने-अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है तो इसी बीच बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने भी 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।

वहीं, छह खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने स्टैंडबाय पर रखा हुआ है। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को नहीं चुना है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले साकिब हुसैन को स्क्वाड में जगह मिली है।

क्यों नहीं मिली वैभव को जगह?

बाएं हाथ के 15 वर्षींय आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए बिहार टीम में नहीं चुना गया है। यह फैसला उनकी गैरमौजूदगी को देखते हुए लिया गया है।

BIHAR SQUAD ANNOUNCED FOR RANJI TROPHY 2026-27 BCA announces the 17-member squad & 6 standbys for the first two Ranji Trophy matches, selected under BCCI-deputed selectors! https://t.co/9ero4UqAEU

— Bihar Cricket Association (@BiharCricAssoc) October 7, 2026

दरअसल, वैभव इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का हिस्सा हैं और इसके बाद 22 अक्टूबर से शुरू हो रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भी वैभव सूर्यवंशी का चयन किया गया है और यही वजह हो सकती है कि वैभव को रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए नहीं चुना गया।

सकीबुल-हिमांशु को मिली बड़ी जिम्मेदारियां

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने आगामी रेड बॉल सीजन के लिए सकीबुल गनी को कप्तान नियुक्त किया है। पिछले सीजन भी सकीबुल ने ही टीम को लीड किया था और एक बार फिर उनको यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा इस बार चयन समिति ने लेग स्पिनर हिमांशु सिंह को उप कप्तान नियुक्त किया है। पिछले साल यह जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी को मिली थी लेकिन इस बार वह दल का हिस्सा नहीं हैं और यही वजह रही कि उनकी गैरमौजूदगी में हिमांशु को उप कप्तानी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें- ‘सीनियर खिलाड़ियों को हटाया…’ अजीत अगरकर के हटते ही रविचंद्रन अश्विन ने फोड़ा बम, कार्यकाल पर कही ये बात

साकिब हुसैन को मिली जगह

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को बिहार चयन समिति ने स्क्वाड में बरकरार रखा है। साकिब ने आईपीएल के पिछले संस्करण में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था और अब वह बिहार टीम को शुरुआती विकेट दिलाने में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। इसके अलावा स्क्वाड में बिहार क्रिकेट संघ ने 6 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर भी रखा है। बिहार का पहला मैच 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ होगा।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार का स्काड

सकीबुल गनी (कप्तान), हिमांशु सिंह (उपकप्तान), आयुष लोहारुका, मंगल महरौर, नमन गौरव, पीयूष सिंह, बिपिन कुमार सौरभ (विकेटकीपर), श्रमण निग्रोध (विकेटकीपर), आकाश राज, पृथ्वी राज, खालिद आलम, सूरज कुमार कश्यप, साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, शब्बीर खान, राघवेंद्र सिंह, अमोद यादव।

स्टैंडबाय - नवाज खान, मलय राज, दानिश आलम, तरुण कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह।

ये भी पढ़ें- फैंस का इंतजार खत्म! वेस्टइंडीज के बाद अब इस सीरीज में दिखेगी रोहित-विराट की सुपरहिट जोड़ी