Bigg Boss 20 का सबसे बड़ा क्लैश? अरिश्फा पर भड़के Scout, माही बोलीं 'भोजपुरी लोग थूकते होंगे!'
'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों रिश्तों से ज्यादा विवाद देखने को मिल रहे हैं। बता दें, पिछले एपिसोड में जहां नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों के बीच तनाव देखने को मिला, तो वहीं अब कैप्टेंसी टास्क ने माहौल और गरमा दिया है। एक तरफ माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस हुई, तो दूसरी तरफ अरिश्फा खान और स्काउट की भिड़ंत ने सभी का ध्यान खींच लिया।
आम्रपाली और माही के बीच बढ़ा तनाव
एपिसोड की शुरुआत में घर का माहौल सामान्य नजर आया। आम्रपाली दुबे ने मैरी कॉम के काम करने के तरीके को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद किचन में बनाई गई सब्जी को लेकर भी दोनों के बीच मतभेद देखने को मिला।
अमित शाह दिखाएंगे 'वडनगर से वाराणसी' सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी!
इसी बीच काजी ने माही से आम्रपाली को लेकर कुछ बात कही, जिसकी जानकारी लव ने आम्रपाली को दे दी। इसके बाद माही और आम्रपाली आमने-सामने आ गईं। दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली और घरवाले भी अलग-अलग पक्षों में बंटे नजर आए। गुस्से में माही ने आम्रपाली से जुड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी कर दी, जिससे बहस और ज्यादा तीखी हो गई।
कैप्टेंसी टास्क में अरिश्फा-स्काउट आमने-सामने
अगले दिन बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क की घोषणा की। टास्क में पुरुष कंटेस्टेंट सफेद कपड़ों में खड़े रहने वाले थे, जबकि महिला कंटेस्टेंट्स को रंगों के जरिए उन पुरुष सदस्यों को निशाना बनाना था, जिन्हें वे टास्क से बाहर करना चाहती थीं।
ये भी पढ़ें: हंसी का डबल डोज़, The Great Indian Kapil Show Season 5 का Netflix पर होगा प्रीमियर!
टास्क के दौरान अरिश्फा खान ने स्काउट पर रंग फेंका, जिसके बाद स्काउट भड़क गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि स्काउट ने गुस्से में अरिश्फा से कहा कि वह उन्हें वहीं पटक देंगे। इसके बाद अरिश्फा ने भी पलटकर जवाब दिया। आगे स्काउट और उदिति सिंह के बीच भी गर्मागर्म बहस देखने को मिली।
नॉमिनेशन को लेकर उठे सवाल
इस हफ्ते बेघर होने के लिए स्काउट, रोहिद खान और स्काउट ओपी के नाम सामने आए हैं। वहीं आसिफ खान ने नॉमिनेशन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे अनफेयर बताया। उनका कहना था कि अगर नॉमिनेशन पर चर्चा करने वाले सभी सदस्यों को नॉमिनेट किया जाता, तो प्रक्रिया ज्यादा निष्पक्ष लगती। उन्होंने कप्तान यंग डीएसए को मिली छूट पर भी सवाल उठाया। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में ये विवाद किस दिशा में जाते हैं।