टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर, NTA ने जारी की NEET री-एग्जाम डेट

Rajeev Singh · 15 मई 2026
NTA ने इस बार छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष चेतावनी भी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को…

मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। National Testing Agency ने NEET (UG) 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। यह फैसला भारत सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। बता दें कि इससे पहले 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET (UG) परीक्षा को कथित पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद छात्रों के बीच नई परीक्षा तारीख को लेकर लगातार असमंजस बना हुआ था। अब NTA ने आधिकारिक रूप से री-एग्जाम की पुष्टि कर दी है।

परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

परीक्षा की नई तारीख: 21 जून 2026 (रविवार)
परीक्षा मोड: पेन और पेपर आधारित
आयोजन: देशभर के परीक्षा केंद्रों पर एक साथ
एडमिट कार्ड: नए सिरे से जारी किए जाएंगे

अफवाहों से सावधान रहने की अपील

NTA ने छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी भ्रामक खबरें फैल सकती हैं। एजेंसी ने साफ कहा है कि उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सूचना चैनलों पर ही भरोसा करें।

सहायता के लिए हेल्पलाइन

अगर किसी छात्र को परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड या अन्य जानकारी से जुड़ी परेशानी होती है, तो वे सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं।

ईमेल: neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000, 011-69227700

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि अब छात्रों के पास लगभग एक महीने का समय बचा है। ऐसे में नई किताबें शुरू करने के बजाय:

रिवीजन पर फोकस करें
रोजाना मॉक टेस्ट दें
टाइम मैनेजमेंट सुधारें
NCERT आधारित तैयारी मजबूत रखें

परीक्षा केंद्र और अन्य अपडेट उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी भेजे जाएंगे।

 

 

Written By Toshi Shah