टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Benjamin Netanyahu बनाएंगे सरकार! इस मास्टरस्ट्रोक ने उड़ाई विपक्षी पार्टियों की नींद, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 2 नवम्बर 2026
Benjamin Netanyahu

Benjamin Netanyahu: इजरायल में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है। जिसने नेतन्याहू समेत कई नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि इजरायल संसद में कुल 120 सीटें है। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 61 सीटों की जरूरत है।

नेतन्याहू और उनकी गठबंधन पार्टियों को 53 सीटें मिली है। वहीं विपक्षी पार्टियों को 48 सीटें मिली है। इसके अलावा अरब पार्टियों को करीब 19 सीटें मिली है। सरकार बनाने को लेकर कई तरह के समीकरण बैठ रहे है। आईए इस लेख में आपको बताते है कि वह तीन तरीके जिससे Benjamin Netanyahu अपनी सरकार बना सकते है।

इन तीन तरीकों से Benjamin Netanyahu बना सकते है सरकार!

पहला तरीका - इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक नेतन्याहू कुछ दलों या सांसदों को अपने साथ लेने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके साथ बातचीत लगातार जारी है। चूंकि नेतन्याहू को सरकार बनाने के लिए कुल 61 सीटें चाहिए और उनके पास अभी 53 सीटें है। उनको सरकार बनाने के लिए सिर्फ 8 सीटें ही है।

दूसरा तरीका - जानकारी के मुताबिक नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजनकोट और उनके सहयोगियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय एकता सरकार बना सकते हैं। इसमें अलग-अलग विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ आ सकती हैं। इससे नेतन्याहू को प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का मौका मिल सकता है। हालांकि यह इतना आसान नहीं होने जा रहा है।

तीसरा तरीका - अगर तीसरे तरीके की बात करें तो नेतन्याहू अल्पमत सरकार बनाने का विकल्प भी चुन सकते है। ऐसी सरकार के पास अपने गठबंधन में 61 सांसद नहीं होते है। इसके बावजूद वह संसद में दूसरे दलों के समर्थन या उनके विरोध न करने के भरोसे चल सकती है।

अगर नेतन्याहू प्रधानमंत्री बनते है तो ईरान का क्या होगा?

गौरतलब है कि नतीजों से पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ तौर पर कहा था कि इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला कर देंगे।

अब कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या नेतन्याहू दुबारा से प्रधानमंत्री बनने जा रहे है और अगर वह पीएम बनते है तो क्या ईरान पूरी तरह से तबाह होने की कगार पर है। ऊपर दिए गए समीकरण महज एक अनुमान है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या नेतन्याहू कुछ बड़ा उलटफेर करते है या फिर सत्ता की चाभी किसी और के हाथ लगेगी।

यह भी पढ़े - Nepal Snowfall: नेपाल में आसमानी आफत का तांडव, भारी बर्फबारी के बीच कई भारतीय लापता, जानें सबकुछ