T20I टीम इंडिया घोषित, पर वनडे को लेकर क्यों बढ़ा इंतजार? इनसाइड स्टोरी आई सामने
Team India ODI Squad: मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए स्क्वाड घोषित कर दिया था, लेकिन वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा नहीं हुई थी।
उम्मीद की जा रही थी कि बीसीसीआई न्यूजीलैंड दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट के दल का चयन करेगा, लेकिन सिर्फ टी20 टीम घोषित हो सकी। अब माना जा रहा है कि वनडे सीरीज और टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान अगले सप्ताह किया जा सकता है। वहीं, भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा।
क्यों नहीं हुआ स्क्वाड घोषित?
आमतौर पर देखा जाता है कि बीसीसीआई एक दौरे पर खेली जाने वाली सभी सीरीज के स्क्वाड की घोषणा एक साथ करता है लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला। इसके पीछे की वजह इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच अनाधिकारिक सीजन को माना जा रहा है, जिसमें चयनकर्ता कुछ खिलाड़ियों को परखना चाहते हैं।
साथ ही चयन समिति आखिरी दो वनडे मैचों के लिए एक अलग-अलग टीम तैयार करने पर विचार कर रही है, ताकि टेस्ट के रेगुलर खिलाड़ियों को आखिरी दो मैचों से बाहर करके, उनको तैयारी करने का पर्याप्त समय दिया जा सके।
‘A’ सीरीज के बाद होगा फैसला
इस समय इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच अनऑफिशियल वनडे सीरीज खेली जा रही है। बीसीसीआई इस सीरीज में उन खिलाड़ियों को परखना चाहती है, जिनका चयन वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए कर सकता है। इस सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला गया था, जिसमें इंडिया ‘ए’ को 125 रन की शर्मनाक हार मिली थी।
इस मैच में रजत पाटीदार ने 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन इनके अलावा प्रभसिमरन सिंह, साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला खामोश रहा और इसी के चलते भारत ‘ए’ को शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब बीसीसीआई दूसरे और तीसरे मैच के आधार पर स्क्वाड का चयन कर सकता है।
टी20 सीरीज का किया ऐलान
बीसीसीआई ने टी20 सीरीज के लिए मंगलवार (7 अक्टूबर) को टी20 दल घोषित कर दिया था। 16 सदस्यीय टीम को श्रेयस अय्यर लीड करेंगे तो तिलक वर्मा को उनका डिप्टी बनाया गया है।
इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार को 4 साल बार टीम इंडिया में वापसी करने का मौका दिया गया है तो जसप्रीत बुमराह इस दौरान आराम करेंगे। रवि बिश्नोई का चयन भी इस सीरीज के लिए नहीं किया गया है। बता दें कि, बीसीसीआई ने अपनी नियमित टीम को न्यूजीलैंड भेजने का फैसला किया है, लेकिन कुछ बदलाव किए हैं।
ये भी पढ़ें- वैभव-अभिषेक ओपनिंग, पांचवें पर तिलक, दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11