टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

बांग्लादेश में मजदूरों ने ठुकराया नया न्यूनतम वेतन, 26वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Ajit Kumar Singh · 25 नवम्बर 2026
bangladesh garment workers
बांग्लादेश: बांग्लादेश में गारमेंट सेक्टर के मजदूरों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। आज बुधवार, 25 नवंबर को मजदूरों के आंदोलन का 26वां दिन है। दरअसल, बांग्लादेश सरकार की ओर से न्यूनतम मासिक वेतन 17 हजार टका तय किए जाने के बावजूद मजदूरों में नाराजगी बनी हुई है। क्योंकि, मजदूर इस वेतन को अपनी मांगों के मुकाबले सही नहींं बता रहे हैं और अधिक वेतन की मांग पर अड़े हुए हैं।

न्यूनतम मजदूरी17 हजार टका से संतुष्ट नहीं मजदूर

दरअसल, बांग्लादेश के गारमेंट उद्योग में काम करने वाले मजदूर लंबे समय से न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें न्यूनतम 12,500 टका मासिक वेतन मिलता है। मजदूरों ने शुरुआत में इसे बढ़ाकर 32 हजार टका करने की मांग रखी थी। बाद में बातचीत के दौरान उनकी मांग 18 हजार टका तक आ गए।  लेकिन, लंबे समय तक चली बातचीत के बाद वेतन बोर्ड ने मजदूरों की न्यूनतम मासिक वेतन 17 हजार टका तय कर दिया है। जिसके बाद इसे फैक्ट्री मालिकों की ओर से भी प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है।

मजदूरों के वेतन में हुआ 36 फीसदी की बढ़ोतरी 

मजदूरों के वेतन में यह बढ़ोतरी मौजूदा वेतन से 36 फीसदी अधिक है। हालांकि, प्रदर्शनकारी मजदूर इससे असंतुष्ट हैं और बोर्ड के इस फैसले को खारिज कर दिया है। इस फैसले से मजदूर अभी भी असंतुष्ट हैं और प्रदर्शनकारी मजदूरों ने इसे खारिज कर दिया है। इसके बाद वेतन संबंधी फैसले को लेकर अभी भी गाजीपुर समेत कई औद्योगिक इलाकों में मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। इसे लेकर मजदूरों ने ढाका-टांगाइल और ढाका-मयमनसिंह हाईवे के कई इलाकों पर जाम लगाए हुए हैं। जिससे यहां का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस सिलसिले मेंं प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बांग्लादेश की पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।  

ये भी पढ़ें-  DMK उदयनिधि स्टालिन का TVK सरकार पर बड़ा हमला, बोले- सत्ता में छह महीने होते हैं 'हनीमून पीरियड'