बांग्लादेश में हिंसा का तांडव, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी; कई जिलों में बम धमाके
बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच हिंसा भड़क उठी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग के देशव्यापी लॉकडाउन के आह्वान से पहले राजधानी ढाका समेत कई जिलों में बम धमाके और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। मोहम्मद यूनुस के घर पर भी आगजनी की खबर है। पिछले दो दिनों से जारी हिंसक घटनाओं के बीच देश में तनाव का माहौल बना हुआ है।
राजधानी ढाका में कई जगहों पर देसी बम धमाके हुए हैं। धमाकों और आगजनी की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई है। हिंसा के बीच कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में आरक्षण की मांग पर हाईवे पर धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद, समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन
लॉकडाउन के ऐलान से पहले बिगड़े हालात
अवामी लीग की ओर से देशव्यापी लॉकडाउन के आह्वान के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। लॉकडाउन से पहले ही कई इलाकों में हिंसक घटनाएं सामने आने लगीं। राजधानी ढाका में लगातार हो रहे धमाकों और आगजनी के बीच प्रशासन अलर्ट पर है।
कई जिलों में बम धमाके, लोगों में दहशत
ढाका के अलावा देश के कई जिलों में बम धमाकों और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। हिंसा के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच हिंसा की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल कई इलाकों में तनाव बना हुआ है और प्रशासन हालात पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें: भोपाल में किसानों और आरक्षण के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा; कई कार्यकर्ता घायल