Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर सुलग रही सत्ता की आग! हिंसा के बीच भारत हुआ अलर्ट, क्या है बड़ा खतरा?
Bangladesh Violence: भारत के पड़ोसी मुल्कों में लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही है, जिसने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। पाकिस्तान में शहबाज सरकार और मुल्ला मुनीर के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। इसके अलावा बलूच लड़ाके लगातार पाक सैनिकों को निशाना बना रहा है।
वहीं अब बांग्लादेश में हिंसा की खबरें सामने आ रही है। कई जिलों में 100 से अधिक देसी बम धमाके हुए, वाहनों में आग लगाई गई और हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद अब सवाल उठ रहा है क बांग्लादेश में तख्तापलट हो सकता है? आइए समझते है क्या है इसके मायने।
बांग्लादेश में फिर सुलग रही सत्ता की आग
बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक पुलिस के अनुसार, शरियातपुर जिले में रात भर चले नाकेबंदी (ब्लॉकेड) के दौरान पद्मा पुल टोल प्लाजा के पास 100 से ज़्यादा धमाके हुए। इन धमाकों की वजह से टोल वसूली का काम रुक गया और आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।
मंगलवार को फरीदपुर जिले में एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई, जिसमें 55 वर्षीय बस ड्राइवर मो. कलाचन शेख की मौत हो गई। कुछ अज्ञात हमलावरों ने खड़ी बस में आग लगा दी, जबकि वह बस के अंदर सो रहे थे।
क्या बांग्लादेश में फिर होगा तख्तापलट?
बांग्लादेश के दैनिक समाचार पत्र 'ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, कलाचन जलती हुई बस के अंदर फंस गए थे। बाहर न निकल पाने के कारण धुएं से दम घुटने से उनकी मौत हो गई। फरीदपुर कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी महमूदुल हसन ने मौत की पुष्टि की और बताया कि इस हमले की जांच चल रही है।
हिंसा कई जिलों में फैल गई, जहां ढाका, शरियातपुर, गोपालगंज, चटगांव और मानिकगंज में धमाके, झड़पें और सड़कें जाम करने की घटनाएं सामने आईं।
मंगलवार सुबह से शाम के बीच कम से कम आठ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है कि क्या अब तख्तापलट होने जा रहा है? सबसे खास बात है कि शेख हसीना की वापसी से पहले इन घटनाओं ने तारिक रहमान की चिंता बढ़ा दी है।
भारत के लिए खतरें की घंटी
गौरतलब है कि पड़ोसी मुल्क में लगातार हो रही है हिंसा पर भारत की पैनी नजर है। वहीं लगातार स्थिति पर नजर बनाकर रख रही है। सबसे खास बात है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना भारत में मौजूद है और लगातार तारिक रहमान सरकार उन्हें सौंपने की बात कह रही है। हालांकि भारत की तरफ से लगातार उसे नकार रही है।
यह भी पढ़े - Indigo: सऊदी अरब जाने वाले भारतीयों पर मंडराया बड़ा संकट, इस एयरलाइंस ने बंद की हवाई सेवा, चेक करें डिटेल