Bangladesh में खसरे का महातांडव! इस खतरनाक बीमारी ने निगल ली हजारों जिंदगियां
Bangladesh: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में रविवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में खसरे जैसे लक्षणों के कारण 9 और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही, 2026 में खसरे से जुड़ी मौतों की कुल संख्या बढ़कर 1,352 हो गई है।
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के अनुसार, हाल ही में हुई इन मौतों को खसरे से जुड़ी संदिग्ध मौतें माना गया है। 'यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ बांग्लादेश' (UNB) की रिपोर्ट के मुताबिक, इन नई मौतों के बाद खसरे से जुड़ी संदिग्ध मौतों की कुल संख्या बढ़कर 1247 हो गई है, जबकि इस बीमारी से हुई पुष्ट मौतों की संख्या 105 पर ही बनी हुई है।
खसरे ने निगल ली हजारों जिंदगियां
जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ बांग्लादेश (UNB) की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने हाल ही में हुई मौतों को खसरे (मीज़ल्स) से जुड़ी संदिग्ध मौतें माना है। इन नई मौतों के बाद, खसरे से जुड़ी संदिग्ध मौतों की कुल संख्या बढ़कर 1247 हो गई है, जबकि इस बीमारी से हुई कन्फर्म (पुष्ट) मौतों की संख्या 105 पर ही बनी हुई है।
इसी दौरान, बांग्लादेश में खसरे के 1162 नए संदिग्ध मामले सामने आए, जिससे देश में संदिग्ध मामलों की कुल संख्या बढ़कर 256586 हो गई है। इसके अलावा, प्रयोगशाला में खसरे की पुष्टि वाले 74 नए मामले सामने आए हैं, जिससे इस बीमारी के कन्फर्म मामलों की कुल संख्या 26136 हो गई है।
UNB की रिपोर्ट के मुताबिक, DGHS ने बताया है कि 15 मार्च से अब तक बांग्लादेश के अस्पतालों में खसरे के संदिग्ध 229,530 मरीज़ भर्ती हुए हैं। इनमें से 220,705 मरीज़ इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
पिछले महीने, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा था कि खसरे की यह "महामारी" असल में "सरकारी लापरवाही" और दशकों पुराने टीकाकरण (इम्यूनाइज़ेशन) सिस्टम के पूरी तरह विफल हो जाने का नतीजा है।
क्या है खसरा बीमारी?
खसरा एक वायरल संक्रमण है, जो Measles Virus के कारण होता है। यह वायरस सबसे पहले सांस की नली को प्रभावित करता है और फिर पूरे शरीर में फैल सकता है। इस बीमारी में आमतौर पर तेज बुखार, खांसी, नाक बहना, आंखों का लाल होना और शरीर पर लाल चकत्ते दिखाई देते हैं।
यह बीमारी विशेष रूप से उन बच्चों के लिए ज्यादा जोखिम भरी हो सकती है, जिन्हें खसरे का टीका नहीं लगा है या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। खसरा एक बेहद संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सांस छोड़ने से वायरस हवा में फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति के आसपास रहने वाले ऐसे लोग, जिन्हें टीका नहीं लगा है, आसानी से इसकी चपेट में आ सकते हैं।
यह भी पढ़े - India-Nepal Relations: कनेक्टिविटी से लेकर व्यापार ऊर्जा तक! भारत-नेपाल रिश्ते में शुरू होगा नया अध्याय