'वह मेरे गार्जियन हैं', बाबा रामदेव को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कह दी बड़ी बात
हिंदू देवी देवताओं पर विवादित टिप्पणी कर आलोचनाओं के घेरे में आए बाबा बागेश्वर उर्फ धीरेंद्र शास्त्री ने योग गुरु बाबा रामदेव को अपना गार्जियन बताया है। धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान उस समय आया है, जब वह राजनेताओं, साधु-संतो और आम लोगों के साथ-साथ रामदेव की आलोचना का शिकार हुए है। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री द्वारा देवी देवाताओं पर की गई टिप्पणी के बाद कई नेताओं ने बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग की।
क्या बोले रामदेव
झारखंड के जमशेदपुर में बीते दिन राम देव ने धीरेंद्र शास्त्री द्वारा की गई टिप्पणी को धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताकर कड़ी आलोचना की। जिन लोगों ने देवी-देवताओं की तुलना की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि ' राम महान हैं, कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं'। लेकिन बाद में उन्होंने माफ़ी मांगी और बांके बिहारी के सामने सिर झुकाया। रामदेव ने कहा कि, तुम पागल हो गए हो। पाखंडी। मैं कर रहा हूं, ऐसी बातें मत बोलो। समाज में किसी को भी छोटी-मोटी बातें कहने का हक नहीं है। हर चीज़ के लिए मर्यादा, अनुशासन और प्रोटोकॉल होता है।
वीडियो हुआ था वायरल
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल उस समय शुरू हुआ जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी कथित अपमानजनक तुलना के लिए राजनीतिक और धार्मिक हलकों में तीखी आलोचना हुई। वायरल वीडियो क्लिप में शास्त्री को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया, "हमारे भगवान ( राम ) भी बिल्कुल सीधे खड़े होते हैं। मंदिर में भी वे सीधे खड़े हैं, और सरल हैं। आपके ( कृष्ण ) भगवान का नाम टेढ़ा है; वे भी टेढ़े चलते हैं और टेढ़े खड़े भी होते हैं।
अब रामदेव का बताया गार्जियन
हिंदू देवी-देवताओं के बीच विवादित तुलना पर योग गुरु बाबा राम देव की कड़ी आलोचना को कम आंकते हुए , बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि योग गुरु उनके लिए एक बड़े और गार्जियन हैं। उन्होंने रामदेव बाबा द्वारा की गई आलोचना को एक बड़े के आशीर्वाद के रूप में माना है। शास्त्री ने कहा कि राम देव ने सीधे तौर पर उनका नाम नहीं लिया और उन दोनों के बीच आपसी प्यार पर ज़ोर दिया।
उन्होंने मेरा नाम नहीं लिया
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, स्वामी जी ने मेरा नाम नहीं लिया। वे बहुत सरल स्वभाव के हैं। वे एक 'महापुरुष' हैं। महापुरुष का एक खास स्वभाव होता है। लेकिन वे जैसे भी हैं, हमारे हैं। हमारे बीच स्नेह है। राम देव की डांट मानते हुए शास्त्री ने कहा, उन्हें ज़रूर कुछ महसूस हुआ होगा और इसलिए उन्होंने यह आशीर्वाद दिया होगा। यह तब हुआ जब योग गुरु बाबा राम देव ने सोमवार को उन लोगों को कड़ी फटकार लगाई जो हिंदू देवी-देवताओं के बीच कैजुअल या रैंक के आधार पर तुलना करते हैं।
क्या दोनों के बीच सब कुछ सही
क्योंकि बाबा रामदेव द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिए गए बयान को काफी बड़ा माना जा रहा है। लेकिन उससे भी ज्यादा प्रतिक्रिया धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर की गई टिप्पणी को आंका जा रहा है। अब जब धीरेंद्र शास्त्री का रामदेव बाबा को अपना गार्जियन बताया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बाबा रामदेव की तरफ से अभी तक बाबा बागेश्वर के साथ उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह की कोई तकरार की बातें नहीं सामने आई हैं। हालांकि रामदेव द्वारा दिया गया बयान कहीं न कहीं इस बात की तरफ इशारा करता है। कि दोनों के बीच के रिश्तें में शायद दरार आनी शुरू हो गई। फिलहाल अभी इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : DDA का बड़ा प्लान! पब्लिक इवेंट्स के लिए खोले अपने पार्क, स्कूलों को मिलेगी बड़ी राहत