'मुझे प्रधानमंत्री बना दें', आजम खान ने ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली में कसा तंज
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की आज लखनऊ में रैली का आयोजन था। जिसमें ओवैसी ने बयान देते हुए कहा कि अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी सीएम के पोस्टर और नारे चर्चा में आए। किसी पार्टी का लीडर एक बयान दे और उसके बाद एक दूसरे पर तंज न कसा जाए ऐसा हो ही नहीं सकता।
ऐसे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैली में मुस्लिम डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाओं पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया जाए ताकि उनके नाम के आगे 'वजीर' लग सके। उन्होंने कहा कि वे 'आजम' तो पहले से ही हैं और यदि इतने बड़े नेता उन्हें 'वजीर-ए-आजम' नहीं बनवा सकते तो फिर किस काम के हैं।
अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर सियासी सरगर्मी पहले से ही तेज हो चुकी है। दोनों नेताओं ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के नाम से अपना गठबंधन बनाया है। गठबंधन के बाद चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। गठबंधन में डिप्टी सीएम पद को लेकर भी चर्चाएं सामने आई हैं। जिसमें अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा के नारे पर राजनीतिक शुरू हो चुकी है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने ओवैसी के डिप्टी सीएम वाले बयान पर तंज कसा है।
मुझे प्रधानमंत्री बना दें
आजम खान के बयान को गठबंधन की नेतृत्व संबंधी चर्चाओं पर उनकी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी यह टिप्पणी उस वक्त आई जब संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में ओवैसी जनसभा को संबोधित कर रैली खत्म कर निकले थे। कुछ देर बाद ही मीडिया ने आजम खान से ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा जैसे नारों को लेकर सवाल पूछा गया।
जिसपर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरा ऐलान कर दें और मुझे प्रधानमंत्री बना दें। मेरे नाम में तो आजम पहले से ही लगा है, बस वजीर लगना बाकी है, मैं वजीर-ए-आजम हो जाऊंगा। पिछले कुछ दिनों में दिए गए अन्य बयानों और इंटरव्यू में भी आजम खान ने इस गठबंधन पर निशाना साधा है।