42 साल के हुए आयुष्मान खुराना: ‘विक्की डोनर’ से बदली किस्मत, फिर एक के बाद एक हिट फिल्मों ने बनाया स्टार
Ayushmann Khurrana Birthday 2026: बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के दम पर अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने फैन के दिलों पर राज करते है। और हो भी क्यों न आयुष्मान ने कई फिल्मों से सीधे फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। आज आयुष्मान 42 वर्ष के हो गए हैं। निशांत से आयुष्मान खुराना बनने तक का सफर संघर्ष भरा है। बॉलीवुड में आने से पूर्व आयुष्मान ने टीवी शोज में भी काम किया था। मुंबई में अपना करियर बनाने आए थे तो एक्टर को इधर-उधर रहकर दिन गुजारने पड़ते थे।
मिडिल क्लास परिवार में जन्में थे आयुष्मान
आयुष्मान का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ के एक पंजाबी-हिन्दू परिवार में हुआ। आयुष्मान एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मे थे। आयुष्मान का पहला नाम निशांत खुराना था। जिस समय वह 3 साल के थे तब उनकी माता-पिता पूनम और पी खुराना ने एक ज्योतिष की सलाह से उनका नाम बदलकर आयुष्मान रख दिया। पिता पेशे से ज्योतिषी थे।
ट्रेन में गाते थे गाना
आयुष्मान चर्चित टी.वी शो रोडीज में जीतने के बाद सुर्खियों में आए। हिंदी सिनेमा में आयुष्मान ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। फिल्मी करियर के साथ-साथ आयुष्मान अपनी गायकी के सुरीले नगमें से भी चर्चाओं में छाए रहे। एक दौर उनके जीवन में ऐसा भी रहा कि वह ट्रेन में गाना गाकर भी अपना गुजारा करते थे। अभिनेता को सिंगिंग का पहले से ही शौक रहा है। आयुष्मान ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ के DAV कॉलेज से की थी।
आयुष्मान ने छोड़ा था अपने दोस्त का घर
कॉलेज में आयुष्मान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लेग्रुप 'आगाज' और 'मंचतंत्र' की शुरुआत की। तभी वह मुंबई आए। ट्रेन में सफर के दौरान अभिनेता ने अपने दोस्तों के साथ गाना गाया। उनके पास रहने के लिए जगह नहीं थी, लेकिन उनके दोस्त ने उनकी मदद की वह उसके फ्लैट पर रहे, उनका दोस्त अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ रहता था। हालांकि तीन लोगों का एक साथ रहना मुश्किल था। इसी बीच आयुष्मान के दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड का झगड़ा हो गया था। जैसे तैसे रात गुजारकर आयुष्मान वहां से निकल गए।
उनकी मदद फिर एक दोस्त ने की
आयुष्मान खुराना ने अगले ही दिन अपने दोस्त के घर को छोड़ दिया था। लेकिन उनकी उनकी मदद उनके एक दूसरे दोस्त ने की थी जो मेडिकल हॉस्टल में रहता था। आयुष्मान भी उसके साथ मेडिकल हॉस्टल में अपनी पहचान छिपाकर रहने लगे। एक्टर वहां खुद को मेडिकल स्टूडेंट कहते थे। जिससे की उन्हें वहां रहने में कोई परेशानी नहीं हो।
इन गानों को दी अपनी आवाज
हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग के अलावा आयुष्मान खुराना ने फैंस को अपनी आवाज का दीवाना बनाया था। आयुष्मान ने यहीं हूं मैं, मेरे लिए तुम काफी हो, सादी गली आजा, पानी दा रंग, नैन ना जोड़ें जैसे गानों को आवाज दी।
रोडीज 2 जीता
मुंबई आने के बाद आयुष्मान खुराना ने MTV रोडीज के लिए ऑडिशन दिया था। फिर वो इसके दूसरे सीजन में दिखे। ख़ास बात यह है कि अभिनेता ने इसके दूसरे सीजन का खिताब जीता। उन्होंने साल 2007 के सीरियल 'कयामत' और साल 2008 के सीरियल 'एक थी राजकुमारी' में बतौर एक्टर के तौर पर काम किया था।
कई शोज होस्ट किए
आयुष्मान खुराना मल्टीटैलेंटेड शख्सित हैं। उनके पास एक्टिंग और सिंगिंग के अलावा होस्टिंग का हुनर भी है। आयुष्मान ने बिग FM के लिए बतौर आरजे काम किया था। वहीं इसके बाद अभिनेता ने जस्ट डांस, म्यूजिक का महामुकाबला और इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे रियलिटी शोज के लिए होस्ट की भूमिका भी अदा की।
ऑडिशन के दौरान कास्टिंग डायरेक्टर ने भगाया
आयुष्मान जब फिल्म के ऑडिशन में गए थे तो उनके साथ वहां बुरा बर्ताव हुआ था। आयुष्मान ने कास्टिंग डायरेक्टर से कहा था। उनका ऑडिशन अकेले में लिया जाए। सबके सामने ये बात सुनकर कास्टिंग डायरेक्टर ने चिढ़कर अभिनेता को वहां से भागने के लिए कहा था।
इन फिल्मों में आयुष्मान निभा चुके हैं बेहतरीन अदाकारी
साल 2012 की हिट फिल्म 'विकी डोनर' से अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपना आगाज किया था। इसके बाद आयुष्मान ने दम लगा के हईशा, शुभ मंगल सावधान, बधाई हो, आर्टिकल 15, अंधाधुन,बाला और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के दम पर फैंस के दिलों पर राज किया।
यह भी पढ़ें: