टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

सरकारी हस्तक्षेप के बाद ATF ने लिया यू-टर्न, अब होगी केवल 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Rajeev Singh · 1 अप्रैल 2026
दिल्‍ली में ATF की कीमतें 1,04,927 रुपये/लीटर, कोलकाता में ATF की कीमतें 1,09,450 रुपये/लीटर, चेन्‍नई में ATF की कीमतें…

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) की कीमतों पर चंद घंटों के भीतर यू-टर्न ले लिया है। पहले, उन्होंने दाम लगभग दोगुना कर दिए थे, लेकिन सरकारी हस्तक्षेप के बाद इसे केवल 8 प्रतिशत की वृद्धि तक सीमित कर दिया गया है।

कीमत में की गई गिरावट

शुरुआत में एटीएफ की कीमत 96,000 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 2.7 लाख रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई थी। अब इसे लगभग 1.04 लाख रुपये प्रति लीटर पर समायोजित किया गया है।

तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के लिए अपनी पहले की दर घोषणा को वापस ले लिया है। अब उनके द्वारा घोषित नई दरें इस प्रकार हैं: पहले वाला ट्वीट हटा दिया गया है।

दिल्ली: ₹1,04,927
कोलकाता: ₹1,09,450
मुंबई: ₹98,247
चेन्नई: ₹1,09,873

ये संशोधित दरें… pic.twitter.com/hSUZUigsfe

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026

पेट्रोलियम और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का हस्‍तक्षेप

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने के कारण 1 अप्रैल को ATF की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की संभावना थी। घरेलू यात्रा लागत को सुरक्षित रखने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के परामर्श से केवल आंशिक और चरणबद्ध वृद्धि (सिर्फ ₹15/लीटर) का बोझ ही घरेलू एयरलाइंस पर डाला गया है। विदेशी रूटों को अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुसार ही पूरा भुगतान करना होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ट्वीट किया, "भारत में ATF की कीमतें—जो 2001 से नियंत्रण-मुक्त हैं और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर हर महीने संशोधित होती हैं—वैश्विक ऊर्जा संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण भारी दबाव का सामना कर रही हैं; ऐसे में 1… pic.twitter.com/MQraBTUyve

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026

शहरो की कीमतें में इस प्रकार हैं-

. दिल्ली: 1,04,927 रुपये प्रति लीटर

. कोलकाता: 1,09,450 रुपये प्रति लीटर

. चेन्नई: 1,09,873 रुपये प्रति लीटर

. मुंबई: 98,247 रुपये प्रति लीटर

इस कदम से बाजार में स्थिरता लौटाने की कोशिश की गई है।

  Written By Toshi Shah