टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

सांसद अमृतपाल सिंह असम से लाए गए दिल्ली: पुलिस घेरे के बीच दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

MADHVI TANWAR · 21 नवम्बर 2026
सांसद अमृतपाल सिंह

Punjab News: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी 84 वर्षीय दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कस्टडी पैरोल पर असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया है।

#WATCH दिल्ली: जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ से IGI एयरपोर्ट लाया गया। https://t.co/iX14G0vgbb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026

 

अमृतपाल सिंह को अदालत की अनुमति के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली लाया गया। इसके बाद उन्हें पंजाब के अमृतसर जिले स्थित उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया जाएगा, जहां वे अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अदालत ने उन्हें सीमित समय के लिए कस्टडी पैरोल दी है। इस दौरान पुलिस की निगरानी बनी रहेगी। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

3 बजे तक का मिला समय

अमृतपाल सिंह की दादी का निधन 8 नवंबर को हुआ था। आज पंजाब के जल्लूपुर खेड़ा में अमृतपाल सिंह की दादी का अंतिम संस्कार होगा जिसमें वह शामिल होंगे। अमृतसर को कोर्ट ने 21 नवंबर की दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी है।

पुलिस ने सेफ हाउस में रखा

पंजाब पुलिस की विशेष टीम उन्हें कड़ी सुरक्षा में दिल्ली लाई है, जहां उन्हें सेफ हाउस में रखा गया है। अमृतपाल सिंह की इस यात्रा व सुरक्षा का अनुमानित खर्च लगभग 10.05 लाख रुपये परिवार को वहन करना है। अमृतपाल सिंह 23 अप्रैल 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें: चक्रवात 'अकवान' का दक्षिण में असर! दिल्ली-NCR में भी कोहरा और हल्की ठंड, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल-चाल