टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

Guwahati Hotel Shootout: 5 लोगों की हत्या का आरोपी घनकांत एनकाउंटर में ढेर

MADHVI TANWAR · 4 नवम्बर 2026
Guwahati Hotel Shootout

Guwahati Hotel Shootout: असम के गुवाहाटी स्थित होटल बिलास इन में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई की शिवसागर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। यह मुठभेड़ 4 नवंबर 2026 की तड़के करीब 3:10 बजे शिवसागर जिले के फूल पानी चीगा (रॉंगमोन ढाबे के पास) हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी घनकांत गोगोई को एक मामले के सिलसिले में गुवाहाटी से शिवसागर लाया जा रहा था।

इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागने की कोशिश की। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। गोली लगने के बाद उसे जॉय सागर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में शिवसागर टाउन पुलिस के सब-इंस्पेक्टर देवाशी शर्मा भी घायल हुए हैं।

क्या है पूरा मामला

26 अक्टूबर 2026 को गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके स्थित होटल बिलास इन में होटल के लीज और मैनेजमेंट के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 7 दिन की रिमांड पर लिया था। शिवसागर SSP पापोरी चेतिया ने बताया, शिवसागर पुलिस स्टेशन के एक वांछित आरोपी को गुवाहाटी से शिवसागर लाते समय, उसने शौच जाने (नेचर्स कॉल) की इच्छा जताई। इसके लिए उसे गाड़ी से बाहर लाया गया।

चूंकि वह एक प्रशिक्षित पेशेवर शूटर है, इसलिए गाड़ी से बाहर निकलते समय उसने हमारे अधिकारी की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की। इस हाथापाई के दौरान तीन राउंड गोलियां चलीं। आगे के हमले को रोकने के लिए, एक PSO को अपने सर्विस हथियार से जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान आरोपी भी घायल हो गया। जब उसे अस्पताल लाया गया, तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: 4 नवंबर 2026 पंचांग: दशमी के बाद शुरू होगी रमा एकादशी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण और राहुकाल